राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सोर्स-(सोशल मीडिया)
देश

दिल्ली में सियासी पारा हाई, हिरासत में लिए गए राहुल और प्रियंका गांधी; सीईसी के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस

Rahul And Priyanka Arrested: दिल्ली में INDIA ब्लॉक द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया को बंद करने लेकर विरोध प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी, प्रियंका को पुलिस ने लिया हिरासत में।

आशीष शुक्ला

Rahul And Priyanka Arrested From Akashvani Bhavan: देश की राजधानी दिल्ली में INDIA ब्लॉक मंगलवार सुबह से ही CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया को बंद करने को लेकर विपक्षी सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन आयोग के मुख्यालय तक मार्च निकालकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया।

मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात के जिद पर अड़े विपक्षी दल के नेता राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा गांधी समेत हजारों की संख्या में विपक्षी नेता आकाशवाणी में 5 घंटे से अधिक समय तक बैठे रहे। शाम करीब 8 बजे का आसपास आकाशवाणी भवन परिसर से दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी समेत सैकड़ो की तादात में विपक्ष के नेताओं को हिरासत में ले लिया।

आकाशवाणी भवन में एक पेड़ के नीचे बैठे

INDIA ब्लॉक प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी नेता निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक पहुंचना चाहते थे। पुलिस द्वारा रास्ता रोके जाने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन परिसर में एक पेड़ के नीचे धरने पर बैठ गए। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें परिसर खाली करने के लिए कहा, लेकिन दोनों वहां से हटने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं को हिरासत में लिया।

बैरिकेडिंग लगाकर रोका

प्रदर्शनकारी सांसद और विपक्ष के नेतागढ़ संसद मार्ग से निर्वाचन आयोग की ओर बढ़े थे। सुरक्षा बलों ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं ने वोट चोर, गद्दी छोड़ और ‘लोकतंत्र बचाओ’ जैसे नारे लगाए। कई प्रदर्शनकारियों के हाथों में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर पोस्टर और तख्ती भी दिखाई दी।

विपक्ष की क्या है मांग

SIR प्रक्रिया को लेकर विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है। बीते दिनों एक मीडिया रिपोर्ट आई जिसमें SIR प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। जिसके बाद से ही कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे का साथ-साथ SIR प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर विरोध कर रहा है।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी की हिरासत के बाद प्रदर्शन ने और राजनीतिक तूल पकड़ लिया। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद कांग्रेस और विपक्षी दलों ने इसे संविधान का हवाला देते हुए लोकतांत्रिक विरोध को रोकने की कोशिश बताया है। जबकि भाजपा की ओर से प्रदर्शन को लेकर अलग राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है।

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन से AIMIM ने बनाई दूरी, बोले- बेगानी शादी में मेरा क्या काम?

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, खाली कराया जा रहा आकाशवाणी भवन

देश को मिला नया वायुसेना अध्यक्ष, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को सौंपी गई कमान

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस, सीईसी के खिलाफ दायर याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई

By Election 2026: बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 6 सीटों पर चुनाव संपन्न, 9 को आएंगे नतीजे