धरने पर बैठे राहुल गांधी Social Media
देश

पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

Delhi Police on Rahul Gandhi Protest: संसद मार्च के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर एफआईआर दर्ज करवाने को लेकर राहुल गांधी धरने पर बैठे है। दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।

अर्पित शुक्ला

Rahul Gandhi Protest: दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान कथित पेलेट गन के इस्तेमाल के मामले में आखिरकार पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पीड़ित छात्र साहिल लोचब और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। राहुल गांधी मामले में FIR दर्ज करने की मांग को लेकर थाने में धरने पर बैठ गए थे। करीब पांच घंटे चले घटनाक्रम के बाद दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

राहुल गांधी का आरोप है कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस में हुए छात्र आंदोलनों के दौरान पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया। उनका दावा है कि इस घटना में 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचब घायल हुआ और उसके शरीर में 200 से अधिक छर्रे लगे हैं। राहुल गांधी के मुताबिक, साहिल की आंख में भी तीन छर्रे लगे हैं।

FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी शुक्रवार को पीड़ित छात्र साहिल के साथ संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में शिकायत दर्ज करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR की मांग की।

राहुल गांधी के साथ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। पुलिस की ओर से तत्काल FIR दर्ज नहीं किए जाने के बाद राहुल गांधी साहिल और कांग्रेस नेताओं के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठ गए।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। प्रियंका गांधी लगातार पुलिस अधिकारियों से बातचीत करती रहीं।

करीब पांच घंटे बाद दर्ज हुई FIR

राहुल गांधी करीब पांच घंटे तक धरने पर बैठे रहे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध सबूतों के आधार पर जांच करेगी।

राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि 20 जुलाई को कनॉट प्लेस में प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन चलाई गई थी। उन्होंने कहा कि साहिल के शरीर में 200 से ज्यादा छर्रे लगे हैं और उसकी आंख में भी छर्रे लगे हैं।

राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि एम्स की रिपोर्ट में छात्र के शरीर में बड़ी संख्या में छर्रे होने की बात सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उसे अलग-अलग पुलिस थानों के चक्कर लगवाए जा रहे थे।

अब FIR दर्ज होने के बाद पुलिस के सामने यह पता लगाने की चुनौती है कि पेलेट गन का इस्तेमाल किसने किया, किन परिस्थितियों में हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां