फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस Social Media
देश

खड़ा नहीं हो पा रहा था, कॉकपिट में फ्लोर पर बैठ गया...गांजा पीकर प्लेन उड़ाने वाले पायलट की करतूतों का खुलासा

Delhi Phuket Air India Flight: स्टॉल वॉर्निंग के दौरान पायलट कॉकपिट के फ्लोर पर बैठ गया था। इसी दौरान फ्लाइट अचानक 300 फीट नीचे आ गई थी। जानें आखिर उस समय फ्लाइट के अंदर क्या कुछ हुआ था।

अर्पित शुक्ला

Delhi Phuket Air India Flight Pilot Behaviour: फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट के अचानक 300 फीट नीचे आने की खबर ने हर किसी को हिलाकर कर रख दिया। इस हादसे में केबिन क्रू समेत कई यात्री भी घायल हुए थे। अब मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि आखिर उस समय फ्लाइट के अंदर क्या कुछ हुआ था।

बता दें कि प्लेन उड़ा रहे पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी पॉजिटिव मिला था। ऐसा बताया गया कि पायलट गांजा पीकर फ्लाइट उड़ा रहा था। अब सांने आया है कि दिल्ली से फुकेट की यात्रा के दौरान पायलट ने कौन-कौन सी हरकत की थी। 

खबरों के मुताबिक, उड़ान के दौरान आरोपी पायलट बाथरूम गया और इस दौरान प्रोटोकॉल के तहत उसने केबिन अटेंडेट को बुलाया। पायलट ने केबिन अटेंडेट को अपनी सीट पर बैठने को कहा। केबिन अटेंडेंट (पिंकी सिंह) इस तरह के हालात को हैंडल करने की एक्सपर्ट नहीं थी फिर भी पायलट उस केबिन क्रू को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। 

कॉकपिट की फ्लोर पर बैठा था पायलट 

खबरों के मुताबिक, स्टॉल वॉर्निंग के दौरान पायलट कॉकपिट के फ्लोर पर बैठ गया था। इसी दौरान फ्लाइट अचानक 300 फीट नीचे आ गई थी। यहां तक की लैंडिंग के बाद पायलट ठीक से खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। इसकी जांच कर रहे एयरक्रॉफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) के एक अधिकारी ने बताया कि पायलट को लगातार सीसीटीवी से मॉनिटर किया जा रहा था। पायलट को जांच के लिए अपना यूरिन देने के लिए भी AAIB अधिकारी की मदद की जरूरत पड़ी थी।

बता दें कि पायलट दोनों बार डोप टेस्ट में फेल हो गया। पायलट की डोप टेस्ट में मारिजुआना यानी कि गांजा की पुष्टि हुई है। हालांकि, पायलट ने गांजा पीने से साफ इनकार किया है और खबरों के अनुसार एक केबिन क्रू मेंबर ने पायलट के खिलाफ टॉयलट में स्मोक करने की भी शिकायत दर्ज कराई है। 

बता दें कि पायलट क्रू मेंबर्स को फुकेट में पार्टी के लिए ले गया था। फुकेट में ले ओवर 24 घंटे से भी कम वक्त का था और इसी दौरान पायलट ने वहां पार्टी की थी। 

मालूम हो कि AI-2379 की फ्लाइट में 137 यात्री और आठ क्रू मेंबर सवार थे। यह फ्लाइट 4 अगस्त को दिल्ली आ रही थी। एयरक्रॉफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) दोनों पायलट और क्रू मेंबर से इस घटना को लेकर पूछताछ कर रहा है।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

निजामाबाद में खौफनाक वारदात, दो मासूमों को मौसी के घर छोड़ा, फिर दंपती ने दी जान

हर सवाल का जवाब देंगे, अमित शाह ने विपक्ष को दी संसद में चर्चा की चुनौती, राहुल गांधी बोले- कोई दिलचस्पी नहीं

मेसी के केरल दौरे के विवाद में आया नया नाम, आखिर कौन हैं अमीरा आयशा बेगम? ईमेल में क्यों थी उनकी कॉपी?

शाह का लेक्चर नहीं सुनना... छात्रों पर एक्शन से गुस्से में विपक्ष, राहुल गांधी के 3 तीखे सवालों से गरमाई संसद