दिल्ली-एनसीआर में भूकंप  सोर्स-(सोशल मीडिया)
देश

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

Delhi-NCR Earthquake: मंगलवार रात 10:30 बजे के आसपास दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.4 बताई गई है। भूकंप का केन्द्र उत्तराखंड में बताया जा रहा है।

आशीष शुक्ला

Earthquake In Delhi-NCR: मंगलवार रात करीब 10:30 बजे दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड में बताया जा रहा है। झटके महसूस होते ही दिल्ली और आसपास के इलाकों में कुछ देर के लिए लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।

उत्तराखंड रहा भूकंप का केन्द्र

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र उत्तराखंड में खाडून लागा गवाली से करीब 22 किलोमीटर दूर बताया गया है। भूकंप रात करीब साढ़े 10 बजे आया। इसकी कंपन दिल्ली-NCR तक महसूस की गई। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और आसपास के कई इलाकों में भी लोगों ने धरती में कंपन महसूस होने की जानकारी दी।

घरो से बाहर निकले लोग

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कुछ इलाकों में लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने भूकंप के अनुभव साझा किए। कई लोगों ने बताया कि उन्हें कुछ सेकेंड तक फर्नीचर और घर के सामान में कंपन महसूस हुआ।

उत्तर भारत में महसूस हुआ भूकंप

उत्तर भारत के अन्य हिस्सों से भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबरें सामने आई हैं। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी लोगों ने कंपन महसूस किया। पहाड़ी क्षेत्रों में भूकंप आने के बाद आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच भी सतर्कता बढ़ गई।

एलर्ट मूड पर प्रशासन

भूकंप के बाद प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, भूकंप के झटकों के बाद लोगों में डर का माहौल जरूर देखने को मिला।

गौरतलब है कि दिल्ली-NCR भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। पहाड़ों पर जब भी कोई प्राकृतिक हलचल होती है तो दिल्ली-एनसीआर में उसका प्रभाव देखने को मिलता है। इस साल उत्तराखंड में प्राकृतिक हलचल लगातार हो रही है। पहले भूस्खलन की घटना से जनजीवन प्रभावित हुआ अब भूकंप के झटके आने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई हैं।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन