दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना  
देश

कंझावला हादसे पर उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने कहा, ‘‘मेरा सिर शर्म से झुक गया है''

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ( LG VK Saxena) ने कंझावला हादसे (Kanjhawala) पर दुख व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि इस ‘‘अमानवीय'' घटना से उनका सिर शर्म से झुक गया है। कंझावला में 20 वर्षीय एक युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब चार किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुए हादसे में युवती की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

उपराज्यपाल सक्सेना ने रविवार रात ट्वीट किया, ‘‘ कंझावला-सुल्तानपुरी में हुई अमानवीय घटना से मेरा सिर शर्म से झुक गया है और मैं आरोपियों की भयावह असंवेदनशीलता देखकर स्तब्द्ध हूं।'' उन्होंने कहा, ‘‘ पुलिस आयुक्त के साथ स्थिति पर नजर बनाए हूं और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।''

उपराज्यपाल ने स्थिति को एक अवसर की तरह देख उसका फायदा उठाने को लेकर आगाह किया और लोगों से अधिक संवेदनशील समाज बनाने की दिशा में बढ़ने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ युवती के परिवार को हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी, मैं अपील करता हूं कि इसे एक मौके की तरह न देखें। एक जिम्मेदार और संवेदनशील समाज बनाने की दिशा में मिलकर काम करें।'' (एजेंसी)

INS Betwa: 22 साल पुराने युद्धपोत की क्या है खासियत? भाप से चलता था इंजन, अब मिलेगी डीजल की ताकत

महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली से बिहार, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद का हवाई सफर हुआ दोगुना, 15 दिन में 50% तक बढ़ा किराया

जाकिर नाइक के IRF पर तीसरी बार प्रतिबंध क्यों लगा? जानिए 2016 से अब तक क्या-क्या हुआ

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में 26 लोगों की मौत