दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल सोर्स-सोशल मीडिया
देश

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा में घुला सियासी धुआं, पंजाब पर आरोपों की आतिशबाजी! खेतों में आग किसने लगाई?

Delhi Air Pollution After Diwali 2026: दीपावली के बाद राजधानी दिल्ली में बढ़े प्रदूषण को लेकर भाजपा और पंजाब की आप सरकार आमने-सामने है। दोनों एक दूसरे पर हमलावर होती हुई नजर आ रही हैं।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • दिल्ली की जहरीली हवा पर सियासी घमासान तेज

  • कपिल मिश्रा ने पराली जलाने की घटनाओं को साजिश बताया

  • दिवाली के बाद दिल्ली में बढ़े प्रदूषण पर भाजपा और AAP आमने-सामने

Delhi Smog After Diwali Firecrackers and Stubble Burning: दिवाली के पटाखे तो रातभर चले, लेकिन उनकी गूंज अगले दिन दिल्ली की सियासत में सुनाई देने लगी। राजधानी की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ा तो सांस लेने में आम जनता को परेशानी हुई और राजनीतिक दलों को एक-दूसरे पर निशाना साधने का नया मौका मिल गया।

दिल्ली की सत्ता पर काबिज भाजपा ने प्रदूषण का धुआं पंजाब की तरफ मोड़ दिया, तो पंजाब की आम आदमी पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को खेतों में आग दिखने से पहले ही पंजाब याद आने लगता है।

इस सियासी प्रदूषण के बीच दिल्ली के श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसने पराली से ज्यादा राजनीति में आग लगा दी। उनका दावा है कि दिवाली की शाम पंजाब में खेतों में आग लगाने की घटनाएं अचानक बढ़कर करीब 1,200 हो गईं, जबकि इससे पहले यह आंकड़ा 100 से 125 के बीच था।

अब सवाल यह है कि जब किसान घरों में बैठकर दिवाली मना रहे थे, तब खेतों में आग लगाने वाले कौन थे? क्या पटाखों के साथ कोई खेतों में आग लगाने का अभियान भी चला रहा था? या फिर इस पूरे मामले में सियासत की चिंगारी कुछ ज्यादा ही तेज हो गई है?

खेतों में किसान नहीं, कोई और लगा रहा था आग!

कपिल मिश्रा के मुताबिक, पंजाब के कुछ किसानों ने फोन कर शिकायत की कि जब वे अपने परिवार के साथ दिवाली मना रहे थे, तब कुछ लोग उनके खेतों में घुसकर आग लगा रहे थे और फिर वहां से भाग रहे थे।

मिश्रा ने बताया कि किसानों की शिकायत के बाद सैटेलाइट डेटा मंगाया गया। इसमें दिवाली की शाम करीब 1,200 जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं।

मंत्री जी का सवाल भी जायज है कि आखिर एक रात में आग की घटनाएं दस गुना कैसे बढ़ गईं? हालांकि, आग लगाने वाले कौन थे, इसका जवाब जांच के बाद ही मिलेगा। फिलहाल राजनीतिक बयानबाजी में आरोपियों की पहचान से पहले ही आरोपों की लोकेशन तय हो चुकी है।

मिश्रा ने इसे किसानों, दिवाली, दिल्ली और पंजाब के खिलाफ साजिश करार दिया। यानी मामला अब सिर्फ पराली का नहीं रहा, इसमें त्योहार, किसान और दो राज्यों की प्रतिष्ठा भी शामिल हो गई है।

AAP बोली- प्रदूषण का मौसम आते ही भाजपा को पंजाब याद आता है

उधर, आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि धान की कटाई शुरू होने से पहले ही भाजपा नेताओं ने दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया था।

अब दिल्ली की हवा खराब हो तो पंजाब कटघरे में, खेतों में आग दिखे तो पंजाब कटघरे में और अगर हवा का रुख बदल जाए तो शायद मौसम विभाग भी कटघरे में खड़ा हो जाए!

दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं, लेकिन दिल्ली के लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल अब भी वही है कि आखिर उन्हें साफ हवा कब मिलेगी?

FIR खेतों में दर्ज होगी या सियासत में?

कपिल मिश्रा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की है कि खेतों में आग लगाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए और पूरे मामले की जांच कराई जाए।

साथ ही उन्होंने AAP पर दिवाली को बदनाम करने के लिए पैसे देकर अभियान चलाने का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने त्योहार और हिंदुओं का अपमान किया है।

अब देखना यह है कि पंजाब सरकार खेतों में आग लगाने वालों को खोजती है या दिल्ली और पंजाब की सरकारें एक-दूसरे के आरोपों की राख कुरेदती रहती हैं।

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

कैंसर की 1,364 दवाएं 96 प्रतिशत तक हुईं सस्ती, दवाओं की लिस्ट और नई MRP दरें यहां देखें

RSS पर प्रतिबंध की कोशिश के दौरान इब्राहिम ने किया था संघ का बचाव, मोहन भागवत ने सुनाया 1930 के दशक का किस्सा

Bank Holiday: इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें आज बैंक खुला है या नहीं