रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फोटो- संसद टीवी) 
देश

'जिन मोहि मारा, तिन मोहि मारे...', संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री सिंह

Operation Sindoor पर संसद में चर्चा की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जानकारी देकर की। रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए रामायण की चौपाई "जिन मोहि मारा, तिन मोहि मारे" का उल्लेख किया।

Saurabh Pal

New Delhi : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर शुरू हुयी चर्चा में सत्तापक्ष की ओर से बोलते हुए भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और साहस की सराहना की। रक्षा मंत्री ने कहा कि 6-7 मई 2025 की रात हमारी सेना ने एक ऐतिहासिक ऑपरेशन को अंजाम दिया। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक करके निर्णायक कार्रवाई की पूरी छूट दी थी। इसी फैसले के बाद हमारी सेना ने आतंकियों को उनके ठिकानों में घुसकर मार गिराया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं बेहद सावधानी से कह रहा हूं, इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकी और उनके हैंडलर मारे गए हैं। वास्तविक आंकड़ा इससे कहीं अधिक हो सकता है, लेकिन हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कोई भी संख्या गलत न बताई जाए।

पहलगाम हमला अमानवीयता की चरम सीमा

राजनाथ सिंह ने बताया कि कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला अमानवीयता की पराकाष्ठा थी। आतंकियों ने पीड़ितों की पहचान धर्म के आधार पर की और उन्हें निशाना बनाया। यह हमला देश की सुरक्षा और मानवता के मूल्यों के खिलाफ था।

प्रधानमंत्री ने दिया सेना को फ्री हैंड

पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने सेना को आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की पूर्ण स्वतंत्रता दी। परिणामस्वरूप, भारतीय सेना ने आतंकियों को उनके गढ़ों में घुसकर करारा जवाब दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि सेना ने देश की माताओं और बहनों के सिंदूर का बदला लिया है। यह सिंदूर अब सिर्फ प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय वीरता की पहचान बन चुका है। यह अभियान देश की अस्मिता की रक्षा में एक नया अध्याय साबित हुआ।

ऑपरेशन सिंदूर: आतंकियों पर भीषण प्रहार

संसद को राजनाथ सिंह ने बताया कि इस अभियान में 100 से अधिक आतंकवादी और उनके हैंडलर मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक संख्या अधिक हो सकती है, परंतु सरकार जिम्मेदारी के साथ आधिकारिक आंकड़े साझा करेगी। रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए रामायण की चौपाई "जिन मोहि मारा, तिन मोहि मारे" का उल्लेख किया। उनका कहना था कि भारत की ओर से की गई प्रतिक्रिया पूरी तरह संतुलित और आत्मरक्षा के तहत थी।

भारत की सुरक्षा प्रणाली की सफलता

रक्षा मंत्री ने खुलासा किया कि पाकिस्तान ने 7 से 10 मई की रात तक भारत पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए, परंतु हमारे एयर डिफेंस ने हर हमले को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान अपने किसी भी लक्ष्य को हिट नहीं कर पाया। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय सेना ने दुश्मनों की हर योजना को विफल कर दिया। यह कार्रवाई साहसिक, संतुलित और पूरी तरह से सफल रही। इस ऑपरेशन ने देश की सुरक्षा को मजबूती देने के साथ ही विश्व को भारतीय सेना की क्षमता का परिचय दिया।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन