रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (सौजन्य IANS) 
देश

'वह दिन दूर नहीं...', सदन में रक्षा मंत्री बोले-PoK के लोगों की होगी घर वापसी

Rajnath Singh On Operation Sindoor : राज्यसभा में रक्षा मंत्री ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा । राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष के सदस्य मन कि बात कह रहे या दिखाव कर रहे हैं।

पूजा सिंह

Rajnath Singh said in Rajya Sabha : लोकसभा के बाद मंगलवार को राज्यसभा में भी 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर चर्चा जारी है।  ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, हमारे विपक्ष के कुछ मित्र यह भी कह रहे हैं कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके पर कब्जा कर लेना चाहिए था। उन्होनें कहा कि मुझे हैरानी होती है कि विपक्ष के सदस्य अपने मन की बात कह रहे हैं या सिर्फ दिखावा कर रहे हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा, 'जब मैं विपक्ष के अपने साथियों से यह बातें सुनता हूं, तो मुझे आश्चर्य होता है कि ये लोग मन से यह बातें कर रहे हैं या फिर सिर्फ दिखावा कर रहे हैं। जो भी हो, हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी और खुद मेरा भी यह स्टैंड रहा है कि वह दिन दूर नहीं जब पीओके के लोगों को भारतीय शासन व्यवस्था का अंग बनने का सौभाग्य प्राप्त होगा।'

'पाकिस्तान के पीठ पर अनेक बेताल बैठे हैं'

आगे रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की कहानी ऐसी ही है, वह हमेशा किसी न किसी बाहरी शक्ति के दबाव में आता रहता है। आज पाकिस्तान की पीठ पर एक नहीं, अनेक बेताल बैठे हुए हैं, जो उसे प्रगति की राह पर जाने ही नहीं दे रहे। भारत चाहता है कि आतंकवाद पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया से खत्म हो, क्योंकि यह पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर चुनौती है।

रक्षा मंत्री ने गजल सुनाकर मारा ताना

उन्होंने कहा, 'आज विपक्ष के हमारे साथियों का पीओके प्रेम देखकर मुझे एक गजल भी याद आ रही है, जिसका एक शब्द बदलकर मैं सुना रहा हूं। पीओके लुटने का सबब, पूछो न सबके सामने, नाम आएगा तुम्हारा, ये कहानी फिर सही।'

'PoK के लोगों की भी घर वापसी होगी'

रक्षा मंत्री ने कहा कि देर से ही सही, अगर विपक्ष के हमारे साथियों को सद्बुद्धि आई है, तो मैं उन्हें आश्वस्त करता हूं कि यदि देश की जनता का आशीर्वाद रहा और ईश्वर की इच्छा रही, तो वह दिन दूर नहीं जब पाक अधिकृत कश्मीर के लोगों की भी घर वापसी होगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज