मणिपुर में हिंसा (प्रतिकात्मक तस्वीर) 
देश

इंफाल में लगे कर्फ्यू में कल 7 घंटे की ढील देने का फैसला

मणिपुर के इंफाल में हिंसा के बाद लगे कर्फ्यू में अब राहत देने का फैसला किया गया है। बता दें कि इंफाल में 25 नवमबर को सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है और सभी स्कूल तथा कालेज दो और दिनों के लिए बंद रहेंगे।

अर्पित शुक्ला

नई दिल्ली: मणिपुर के इंफाल में हिंसा के बाद लगे कर्फ्यू में अब राहत देने का फैसला किया गया है। बता दें कि इंफाल में 25 नवमबर को सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है और सभी स्कूल तथा कालेज दो और दिनों के लिए बंद रहेंगे।

मणिपुर की इंफाल घाटी में विधायकों के आवासों पर 16 नवंबर को तोड़फोड़ हुई। इसके बाद आगजनी की घटना में शामिल होने के आरोप में सात और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि पिछले दो दिनों में ये गिरफ्तारियां की गईं।

अब तक 41 गिरफ्तार

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि काकचिंग जिले से शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें कहा गया कि इस मामले में सात और लोगों की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल 41 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि 16 नवंबर को प्रदर्शन के दौरान मंत्रियों और विधायकों की संपत्ति लूटने में शामिल संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बीरेन सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलन के नाम पर कुछ गिरोहों ने मंत्रियों एवं विधायकों के घरों में लूटपाट तथा आगजनी की। सीसीटीवी के जरिए संदिग्धों की पहचान की गई और उचित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मुझे सार्वजनिक रूप से यह कहते हुए शर्म आती है कि मणिपुर में ऐसी चीजें हो रही हैं।

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट