राजनाथ सिंह और राहुल गांधी (फोटो-सोशल मीडिया) 
देश

राजनाथ सिंह बोले-पाकिस्तान ने मान ली थी हार तो खड़े हुए राहुल गांधी- देखें VIDEO

Debate between Rajnath Singh and Rahul Gandhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कहा कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हार मान ली थी। इस पर राहुल गांधी खड़े होकर पूछा फिर हमला क्यों रुका?

Saurabh Pal

Rahul Gandhi vs Rajnath Singh: संसद में आज ऑपरेशन सिंदूर पर महाबहस हो रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर जानकारी देते हुए बहस की शुरुआत की। संसद में उन्होंने कहा कि भारत ने सैन्य कार्रवाई के दौरान 100 से ज्यादा आतंकियों एवं उनके हैंडलरों को मार गिराया। साथ ही उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर रुका नहीं है, बल्कि स्थगित हुआ है। भविष्य में पाकिस्तान की नापाक हिमाकतों का ऑपरेशन सिंदूर के जरिए मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

इस दौरान सीजफायर पर को लेकर रक्षा मंत्री ने कहा कि हमने जब पाकिस्तान सैन्य ठिकानों पर हमला किया तो इसके बाद पाक ने हमले रोकने की गुहार लगाई। उन्होंने हार मान ली थी। इस पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खड़े हो गए। उन्होंने पूछा कि ऑपरेशन रुका क्यों?

राहुल के सवाल पर राजनाथ सिंह का जवाब

रक्षा मंत्री सदन में कहा कि युद्ध क्यों रुका? इसका पहले ही मैं वर्णन कर चुका हूं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष से मेरा निवेदन है कि एक बार वह मेरा पूरा भाषण सुन लें। उन्हें प्रश्न पूछने की पूरी आजादी है। हालांकि लोकसभा स्पीकर के इंटरवेंशन के बाद राहुल गांधी बैठ गए। संसद का यह वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। देखें वीडियो।

लक्ष्य हांसिल करने के बाद रुका हमलाः राजनाथ सिंह

राहुल गांधी के बैठने के बाद राजनाथ सिंह ने अपने भाषण को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर किसी के दबाव में नहीं रुका। उन्होंने कहा ये कहना गलत है कि ऑपरेशन सिंदूर किसी के दबाव में रुका है। उन्होंने कहा कि भारत ने सभी तय लक्ष्य हांसिल करन के बाद सैन्य कार्रवाई रोकी। उन्होंने कहा कि भारत का मकसद जंग छेड़ना नहीं था, बल्कि आतंकवाद को प्रॉक्सी के तौर पर इस्तेमाल करने वाले पाकिस्तान को सबक सीखाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉंच किया गया था।

26 बार बोल चुके ट्रंप कि हमने रुकवाया युद्ध

बता दें कि राजनाथ सिंह के संबोधन के बाद कांग्रेस की तरफ से असम सांसद गौरव गोगोई बहस में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति 26 बार कह चुके हैं कि ट्रेड डील की धमकी देकर हमने भारत-पाकिस्तान का युद्ध रुकवाया। इसके अलावा गोगोई ने कहा कि युद्ध का मकसद क्यों नहीं था। पीओके कब लोगे।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा