PHOTO- ANI 
देश

डेनमार्क के क्राउन प्रिंस और प्रिंसेस 4 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे भारत, किया ताजमहज का दौरा

सूर्यकांत तिवारी

नई दिल्ली: डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन (Frederik Andre Henrik Christian) और क्राउन प्रिंसेस, मैरी एलिजाबेथ (Mary Elizabeth) सोमवार को भारत पहुंचे। वे यहां 26 फरवरी से 2 मार्च तक रहेंगे। जोड़े ने ताजमहज (Taj Mahal) का दौरा किया। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने अपने ट्विटर हैंडल से डेनिश शाही जोड़े के आगमन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शाही जोड़े की इस यात्रा से भारत और डेनमार्क के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध  और मजबूत होंगे।

डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और क्राउन प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ आगरा में ताजमहल का दौरा किया। अपनी यात्रा के दौरान डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ बैठक करेंगे। वह सीआईआई द्वारा आयोजित इंडिया-डेनमार्क: पार्टनर्स फॉर ग्रीन एंड सस्टेनेबल प्रोग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1629757050535419904

बता दें कि डेनमार्क के शाही परिवार की ओर से दो दशकों में यह पहली यात्रा है। इससे पहले, क्राउन प्रिंस ने 2003 में भारत की यात्रा की थी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महारानी मारग्रेट II ने 2003 में क्राउन प्रिंसेस के रूप में भारत का दौरा किया था।

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा