चक्रवात सेन्यार को लेकर अलर्ट जारी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

Kal Ka Mausam: 4 राज्यों में चक्रवात 'सेन्यार' मचाएगा तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather News: देश में ठंड और शीतलहर के बीच चक्रवात सेंन्यार 4 राज्यों में तेज बारिश और आंधी ला सकता है। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और अंडमान में सतर्कता जरूरी है।

अक्षय साहू

Weather Update 28 November: देश में ठंड और शीत लहर के बीच अब एक और बड़ी मुसीबत ने दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अगले दो दिनों में चक्रवात सेंन्यार भारत के 4 राज्यों में कहर बरपा सकता है। यह चक्रवात 100 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज आंधी और मूसलाधार बारिश लाने की संभावना रखता है। मौसम विभाग लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है।

चक्रवात सेंन्यार इंडोनेशिया के तट को पार कर दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु में अगले दो-तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश, केरल, माहे और रायलसीमा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश

तमिलनाडु में 28 नवंबर को तीन डेल्टा जिलों में, 29 नवंबर को चेन्नई समेत सात जिलों में और 30 नवंबर को तिरुवल्लूर जिले में 12 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। चक्रवात सेंन्यार मलक्का जलडमरूमध्य और आसपास के क्षेत्रों में गहरे दबाव के साथ विकसित हो रहा है। 26 नवंबर को सुबह 5:30 बजे यह 5.0°N और 98.0°E पर केंद्रित था। यह इंडोनेशिया के कुटा मकमुर से 100 किमी पूर्व, मलेशिया के जॉर्ज टाउन से 260 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम, नानकॉरी से 600 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व और कार निकोबार से 740 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित था।

बंगाल की खाड़ी-पूर्व श्रीलंका में भी खतरा

इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पूर्व श्रीलंका और भूमध्यरेखीय हिंद महासागर में भी एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 24 घंटों में यह चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। आईएमडी ने अनुमान लगाया है कि 27 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवाती तूफान बन सकता है, जिससे तमिलनाडु में बारिश और बढ़ सकती है।

सर्द रहेगी दिल्ली की हवा

दिल्ली में मौसम में कोहरा छाया रहेगा। सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आद्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

यूपी में जारी रहेगी शीत लहर

उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। कानपुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ, प्रयागराज, अलीगढ़, आगरा, मुजफ्फरनगर और बाराबंकी में सुबह-शाम कोहरा देखने को मिलेगा।

बिहार-राजस्थान में बिगड़ेगा मौसम

बिहार के सीमांचल और मिथिलांचल जिलों में शीत लहर का असर बढ़ेगा। इन जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर सकता है। पटना, समस्तीपुर, गोपालगंज, दरभंगा, मधेपुरा, सुपौल, बेगूसराय और जहानाबाद में कोहरा रहेगा। इसके अलावा राजस्थान में 28 नवंबर को मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी गई है। अजमेर और जयपुर संभाग में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन बाकी क्षेत्रों में मौसम ठंड़ा रहेगा।

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट