चक्रवात अकवान लाइव अपडेट्स AI Generated Image
देश

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

Cyclone Akvan Live Updates: चक्रवात अकवान का लैंडफॉल शुरू हो गया है। इंडिगो की उड़ानें प्रभावित, कोणार्क सूर्य मंदिर बंद और ओडिशा के 6 जिलों में ICR सेवा चालू।

प्रिया जैस

Cyclone Akvan Landfall Live Updates: चक्रवात अकवान का लैंडफॉल शुरू हो गया है। ओडिशा और आंध्र में तूफान का असर दिख रहा है। इंडिगो की उड़ानें प्रभावित, कोणार्क मंदिर बंद और 6 जिलों में मोबाइल नेटवर्क के लिए ICR सुविधा चालू की गई है। तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 20 नवंबर को दोपहर तक नरसापुर और पुरी के बीच आंध्र प्रदेश-यानम और दक्षिण ओडिशा के तट से टकराने की आशंका है। चक्रवात के खतरे को देखते हुए एनडीआरएफ ने ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। देशभर में एनडीआरएफ की कुल 49 टीमें तैयार रखी गई हैं। इनमें से 31 टीमें तैनात की गई हैं जबकि 18 को रिजर्व में रखा गया है। ओडिशा में सबसे ज्यादा 14 टीमें तैनात हैं और 3 रिजर्व में हैं।

अकवान चक्रवात से जुड़ी सभी ताजा और लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ...

Cyclone Akvan Andhra Live: आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट पर 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और समुद्र की स्थिति खराब है। हालांकि विशाखापत्तनम पर चक्रवात का खतरा टल गया है, लेकिन आज उत्तरी आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

Cyclone Akvan Landfall Live Updates: लैंडफॉल शुरू

चक्रवात अकवान का लैंडफॉल शुरू हो गया है। चक्रवात अकवान का ओडिशा और आंध्र प्रदेश में का असर दिखना शुरू हो गया है।

Cyclone Akvan Live: समुद्र तट के किनारे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ओडिशा में चक्रवात 'अकवान' के तट से टकराने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही, जिला प्रशासन ने समुद्र तट के किनारे सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए हैं। इस बीच, पुरी बीच पर समुद्र में उथल-पुथल और तेज हवाओं का दौर जारी है।

चक्रवात 'अकवान' का ट्रेनों पर भी पड़ा असर, वंदे भारत समेत 39 ट्रेनें अचानक रद्द

चक्रवात Akvan का लैंडफॉल शुरू, अगले 3 घंटे बेहद अहम; ओडिशा-आंध्र तट पर हाई अलर्ट, इंडिगो की उड़ानें प्रभावित

Aaj Ka Mausam: श्रीनगर में पारा -0.2°C पहुंचा; दिल्ली-यूपी में कोहरा और विदर्भ-MP में बारिश का अलर्ट

लतीफ भट को नसीब नहीं हुई गांव की मिट्टी; बौखलाया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने आतंकी को बताया शहीद

नए साल से पहले सरकार ने BS-6 वाहन मालिकों को दी बड़ी राहत, जानें पुरानी गाड़ियों के मालिकों के लिए क्या बदला