देवेंद्र फडणवीस-टाइगर श्रॉफ सोर्स- सोशल मीडिया
देश

टाइगर श्रॉफ पर हमला को लेकर एक्शन मोड में सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा

CM Devendra Fadnavis On Tiger Shroff: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर कड़ा रूख अपनाया है। उन्होंने कहा कि दोषियों को गिफ्तार किया जाएगा। उन्होंने इस घटना को कायरतापूर्ण कहा।

नितिन कुमार राय

Highlights:

  • टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर महाराष्ट्र सरकार अलर्ट मोड में है

  • सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये कायरों की हरकत है

  • सीएम ने दोषियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है

Tiger Shroff Attack News: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला को लेकर महाराष्ट्र सरकार अलर्ट मोड पर है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार सुबह नागपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना पर बात की। फडणवीस ने भरोसा दिलाया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डरने की कोई बात नहीं है। ये कायरों की हरकतें हैं।

सीएम ने कहा कि वे कहीं छिपकर बैठ जाते हैं और धमकियां देने के लिए अलग-अलग माध्यमों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, हम हर धमकी को गंभीरता से लेते हैं और उचित कार्रवाई करते हैं।

दोषियों को ढूंढ़ निकालेगी पुलिस

सीएम ने आगे कहा कि मैं आपको यकीन दिलाना चाहता हूं कि मुंबई पुलिस एक पेशेवर बल है। मुंबई पुलिस ने कई बार साबित किया है कि जब तक ऐसे अपराधियों को पकड़ नहीं लिया जाता, तब तक वे चैन से नहीं बैठते। मुंबई पुलिस दोषियों को ढूंढ़ निकालेगी और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने टाइगर से बात की है और उन्हें भरोसा दिलाया है कि पर्याप्त सुरक्षा दी जाएगी, साथ ही उनसे चिंता न करने के लिए कहा।

डिप्टी सीएम टाइगर श्रॉफ से मिले

पुलिस उपायुक्त मोहित गर्ग के अनुसार, रविवार शाम करीब 7 बजे जब टाइगर श्रॉफ अपनी कार से फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे, तब कुछ अज्ञात लोगों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें टाइगर बाल-बाल बच गए। मुंबई के जुहू इलाके में हुई इस घटना में अभिनेता के ड्राइवर समेत दो लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि ड्राइवर को गोलियां लगीं, जबकि अभिनेता को कोई गोली नहीं लगी। अभिनेता पर गोलीबारी की खबर सामने आने के बाद, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार रात उनके घर पहुंचे। उन्होंने टाइगर का हाल-चाल जाना और उन्हें राज्य सरकार की ओर से पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

पांच राउंड फायरिंग हुई थी

टाइगर श्रॉफ के घर की तस्वीरों में अभिनेता के कंधे और छाती पर पट्टी बंधी दिखी, और उनके दाहिने हाथ पर भी पट्टी लगी थी। इस दौरान वे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बातचीत कर रहे थे। मुलाकात के समय टाइगर की मां आयशा श्रॉफ भी वहां मौजूद थीं।

अभिनेता से मिलने के बाद, शिंदे ने पत्रकारों से बात की और गोलीबारी की घटना की निंदा की। उन्होंने बताया कि 'टाइगर' के हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोटें आई हैं। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। शिंदे ने कहा कि यह एक बड़ी घटना है. पांच राउंड फायरिंग हुई, लेकिन गनीमत रही कि वे सुरक्षित बच गए।

दिल्ली में कॉकरोचों को निपटाने आ गई लाल हिट जनता पार्टी, अभिजीत दीपके को दी खुली चुनौती

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, जम्मू-कटरा रूट की कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, चेक करें नया टाइम-टेबल

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर भड़के अभिजीत दीपके, पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- असली अपराधियों को पकड़ों