महीनों तक किया गया ब्रेनवॉश...फिर भी सुसाइड बॉम्बर बनने से इनकार कर गया जसीर 
देश

महीनों तक किया ब्रेनवॉश...फिर भी सुसाइड बॉम्बर बनने से इनकार कर गया जसीर, कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी

Delhi Blast: दिल्ली में लाल किले के पास हुआ धमाका और भी भयानक हो सकता था अगर एक युवक ने ऐन मौके पर अपने कदम पीछे न खींचे होते। एक सुसाइड बॉम्बर महीनों की तैयारी के बाद वह आखिर में मुकर गया।

सौरभ शर्मा

Suicide Bomber Refusal: दिल्ली में लाल किले के पास हुआ धमाका और भी भयानक हो सकता था अगर एक युवक ने ऐन मौके पर अपने कदम पीछे न खींचे होते। यह कहानी है काजीगुंड के रहने वाले जसीर बिलाल की, जिसे महीनों तक हरियाणा के फरीदाबाद में रखकर ब्रेनवॉश किया गया। आतंकी साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड डॉ. उमर नबी ने उसे मानव बम बनाने की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन जसीर के एक फैसले ने पूरी योजना को बदल दिया और सुरक्षा एजेंसियों के सामने एक अलग ही सच उजागर हुआ।

जसीर बिलाल राजनीति विज्ञान का छात्र है। जांच में सामने आया है कि उसे साल 2023 से ही कट्टरपंथी बनाया जा रहा था। अक्टूबर 2023 में उसे कुलगाम से फरीदाबाद लाया गया, जहां अल-फलाह विश्वविद्यालय के पास एक किराए के कमरे में रखकर उसे फिदायीन हमले के लिए तैयार किया गया। लेकिन जब अप्रैल 2025 में उसे हमला करने का आदेश मिला, तो उसने साफ मना कर दिया। जसीर ने दो वजहें बताईं, पहली उसके परिवार की खराब आर्थिक हालत और दूसरी सबसे अहम बात यह कि उसका धर्म इस्लाम आत्महत्या की इजाजत नहीं देता और यह एक पाप है।

मास्टरमाइंड को खुद बनना पड़ा हमलावर

जसीर के इनकार के बाद मास्टरमाइंड डॉ. उमर ने खुद विस्फोटक से भरी कार चलाने का फैसला किया। हाल ही में एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें उमर सुसाइड बॉम्बिंग को सही ठहराता दिख रहा है। 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए इस धमाके में 14 लोगों की जान चली गई। डीएनए जांच में पुष्टि हुई कि मरने वाला शख्स डॉ. उमर ही था। पुलिस ने जसीर की निशानदेही पर डॉ. अदील राथर और डॉ. मुजफ्फर गनई को भी गिरफ्तार किया है, जिससे जैश-ए-मोहम्मद के इस बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सका।

पिता ने थाने के बाहर लगा ली आग

इस मामले का एक बेहद दुखद पहलू भी सामने आया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूछताछ के लिए जसीर के पिता बिलाल वानी को बुलाया था। आरोप है कि हिरासत में लिए गए बेटे और भाई से मिलने न देने पर बिलाल वानी ने खुद को आग लगा ली। उन्हें इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पुलिस की निंदा की है। वहीं, जसीर को कड़ी सुरक्षा के बीच आज दिल्ली की अदालत में पेश किया गया है। यह घटना बताती है कि कैसे पढ़े-लिखे लोगों को भी आतंक के रास्ते पर धकेला जा रहा है।

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट