रवीन्द्र वायकर-संजय राउत (सौजन्य सोशल मीडिया) 
देश

रवीन्द्र वायकर के शपथ को लेकर छिड़ा विवाद, संजय राउत ने दिया बड़ा बयान

मुंबई के उत्तर पश्चिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से रवीन्द्र वायकर की जीत का फैसला अबतक पूरा नहीं हो पाया है। 48 वोटों से जितने वाले शिवसेना के उम्मीदवार वायकर (शिंदे गुट) के शपथ ग्रहण को लेकर बवाल छिड़ गया है। संजय राउत ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।

शानू शर्मा

महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव में मुंबई के उत्तर पश्चिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से रवीन्द्र वायकर ने महज 48 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। जिसके बाद से उनके शपथ ग्रहण को लेकर विवाध छिड़ा है। इसी बीच आज शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वायकर को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने से रोका जाना चाहिए।

बता दें कि वायरकर के एक जानने वाले के खिलाफ गोरेगांव में मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें आरोप है कि 4 जून को नतीजे जारी होने वाले दिन मोबाइल फोना का इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ लिया है। इस मामले में अब संजय राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह मामला अभी भी संदेह के घेरे में है। जांच पूरी होने तक उन्हें शपथ लेने से रोका जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर जांच होने तक उन्हें रोक दिया जाए तो लोकतंत्र की जीत मानी जाएगी।

वनराई पुलिस थाने में मामला दर्ज

बता दें कि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के उम्मीदवार वायकर ने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) के अमोल कीर्तिकर को महज 48 वोटों से हराया था। हालांकि परिणाम आने के बाद से विवाद होना शुरु हो गया था। राउत ने दावा किया था कि वायकर के एक रिश्तेदार मतगणना वाले दिन से पहले कई बार वनराई पुलिस थाने में गए थे। उनसे इसके बारे में पूछा जाना चाहिए। यह सवाल किया जाना चाहिए कि वह बार-बार वहां क्यों गए थें। क्या कोई सौदा करने की कोशिश की गई। इन सभी सवालों का जवाब देना चाहिए। नहीं तो मैं खुद उनका पर्दाफाश करुंगा।

ईवीएम फिर शक के घेरे में

राउत ने प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर पुणे पोर्श कार दुर्घटना (आरोपी) के रक्त के नमूने बदले जा सकते हैं, तो कल्पना की जा सकती है कि पुलिस हिरासत में एक फोन और उसके डेटा के साथ क्या हो सकता है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एवं अन्य विपक्षी नेताओं की ओर से दावा किया गया है कि 4 जून को मतगणना के दौरान वायकर के एक रिश्तेदार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से "कनेक्टिड'' मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पाया गया था। हालांकि, लोकसभा सीट की निर्वाचन अधिकारी वंदना सूर्यवंशी ने इस खबर को झूठी बताकर खारिज कर दिया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला