मोदी तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो कल खुदेगी पर भड़की भाजपा (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' का 'मोदी तेरा कमल खिलेगा' से पलटवार: मौत के नारे पर महाभारत

Delhi में कांग्रेस की 'वोट चोरी' के खिलाफ आयोजित रैली अब एक नए और गंभीर विवाद का केंद्र बन गई है। सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया कारण सोशल मीडिया पर एक वीडियो के वायरल होने का है।

सौरभ शर्मा

BJP reaction on Modi teri kabra khudegi slogan: दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की 'वोट चोरी' के खिलाफ आयोजित रैली अब एक नए और गंभीर विवाद का केंद्र बन गई है। सियासी पारा तब सातवें आसमान पर पहुंच गया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'कब्र खुदेगी' जैसे बेहद आपत्तिजनक नारे लगाते हुए सुना गया। इस घटना ने भारतीय जनता पार्टी को बैठे-बिठाए विपक्ष पर हमला बोलने का एक बड़ा मौका दे दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

भाजपा ने इस वीडियो को साझा करते हुए कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में कुछ महिलाएं प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करती नजर आ रही हैं। भाजपा का दावा है कि रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो कल खुदेगी' के नारे लगाए गए। पार्टी का कहना है कि यह केवल राजनीतिक विरोध नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री के प्रति दुर्भावना को दर्शाता है। भाजपा ने इसे देश की जनता और लोकतंत्र के खिलाफ कांग्रेस की कुंठा का प्रतीक बताया है।

माओवादी सोच का परिणाम

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा ऐसे नारे लगाना यह स्पष्ट करता है कि पार्टी की सोच अब माओवादी हो गई है। भंडारी ने याद दिलाया कि जब-जब अतीत में ऐसे नारे लगे हैं, देश की जनता ने 'मोदी तेरा कमल खिलेगा' कहकर जवाब दिया है। उन्होंने इसे कांग्रेस की हताश मानसिकता बताया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देशविरोधियों और भारत के बीच एक चट्टान की तरह खड़े हैं, इसलिए उन्हें इस तरह निशाना बनाया जा रहा है।

संविधान पर वार और अस्थिरता की साजिश

वहीं, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए इसे संविधान पर सीधा हमला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का असली मकसद देश में अस्थिरता पैदा करना है, ठीक वैसे ही जैसे कुछ अन्य देशों में सड़कों पर उतरकर किया गया। पूनावाला ने रागिनी नायक द्वारा शेयर किए गए एआई वीडियो और राहुल गांधी के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस अब तक पीएम को 150 से ज्यादा बार गालियां दे चुकी है। भाजपा ने तंज कसते हुए इस आयोजन को 'घुसपैठिया बचाओ रैली' करार दिया है।

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?