देश

कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी समर्थक और वोटर्स को दिया श्राप, बताया राक्षस; वीडियो वायरल

साक्षी सिंह

कैथल: कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बीजेपी और बीजेपी समर्थकों  को राक्षस प्रव‍ृत्ति का व्यक्ति बताया है। उन्होंने ये बातें रविवार को हरियाणा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला रविवार यानी 13 अगस्त को हरियाणा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग भाजपा को वोट देते हैं और भाजपा समर्थक हैं, वे राक्षस प्रवृत्ति के हैं। मैं महाभारत की इस भूमि से श्राप देता हूं...।

बता दें, हरियाणा का आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में चुनाव को लेकर राजनीति तेज होने लगी है और नेताओं के बयान तीखे। वहीं रणदीप सुरजेवाला के इस बयान पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने ट्वीटर पर रणदीप सुरजेवाला का ये वीडियो क्लिप शेयर करते हुए कहा कि बार-बार शहजादे को लॉन्च करने में असफल कांग्रेस पार्टी अब जनता-जनार्दन को ही गाली देने लगी। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के विरोध में अंधेपन के शिकार हो चुके कांग्रेस पार्टी के नेता रणदीप सुरजेवाला को सुनिए कह रहे हैं - “भाजपा को वोट और सपोर्ट करने वाली देश की जनता ‘राक्षस’ है”

एक तरफ 140 करोड़ देशवासियों के प्रधानसेवक मोदी जी हैं, जिनके लिए जनता ही जनार्दन का स्वरुप है तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जिसके लिए जनता राक्षस का रूप है। देश की जनता इस फर्क़ को बखूबी समझती है और देश की जनता खुद इनके नफरत की मेगा शॉपिंग मॉल पर ताला लगाने का काम करेगी।

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...