कांग्रेस नेता उदित राज ने पीएम मोदी को रावण बताया (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'मोदी आधुनिक रावण, उनकी लंका जल्दी जलेगी', कांग्रेस नेता के बयान पर भड़की BJP, राहुल नफरत के भाईजान

Congress नेता Udit Raj ने PM Modi की तुलना दशहरे के रावण से करके राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है, अब इस पर BJP ने हमला बोलते हुए कहा आपके पास भी मोहब्बत की दुकान नहीं बल्कि नफरत के भाईजान हैं।

सौरभ शर्मा

Congress Leader Udit Raj vs PM Modi Ravan Controversy: दशहरे के मौके पर देश की सियासत में बयानों के तीखे तीर चले हैं, जिसने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना रावण से कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखा पलटवार किया है। बीजेपी ने इसे कांग्रेस की 'नफरत की राजनीति' का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह 'मोहब्बत की दुकान' नहीं, बल्कि 'नफरत के भाईजान' हैं।

कांग्रेस नेता उदित राज ने समाचार एजेंसी से बातचीत में एक विवादित बयान देते हुए कहा, 'पीएम मोदी आज के दौर के रावण हैं। जिस तरह वह अपना सोने का महल बना रहे हैं, उसमें प्रवेश करते ही वह इसे जलता हुआ देखेंगे।' यह बयान सामने आते ही बीजेपी हमलावर हो गई और इसे कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा बताया। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस का एकमात्र मकसद प्रधानमंत्री मोदी और भारत के खिलाफ नफरत फैलाना है, जो उनकी पुरानी आदत बन चुकी है।

'मोहब्बत की दुकान' या 'नफरत के भाईजान'?

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस के 'मोहब्बत की दुकान' नारे पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा, 'यह मोहब्बत की दुकान नहीं, बल्कि नफरत के भाईजान है। समय-समय पर ये लोग चुनाव आयोग, भारत और सनातन संस्कृति पर हमला बोलते रहते हैं।' पूनावाला ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के स्वास्थ्य की चिंता करते हैं, जो आरएसएस के संस्कारों को दिखाता है, तो दूसरी तरफ राहुल गांधी प्रधानमंत्री को लाठी से मारने की बात करते हैं।

पुरानी आदत, विवादित बयानों की झड़ी

शहजाद पूनावाला ने उदित राज के पुराने बयानों की भी याद दिलाई। उन्होंने कहा कि उदित राज पहले भी माओवादियों का समर्थन करने और आरएसएस को 'आतंकी' संगठन बताने जैसे विवादित बयान दे चुके हैं। पूनावाला ने यह भी याद दिलाया कि विपक्षी नेताओं ने पहले प्रधानमंत्री की मां का भी कथित तौर पर अपमान किया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पीएम मोदी की ओबीसी जाति पर भी तंज कसते हैं। इस बयानबाजी ने दशहरे के मौके पर राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है, जहां एक ओर कांग्रेस हमलावर है, तो वहीं बीजेपी इसे विपक्ष की हताशा बता रही है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव

CM के काफिले को काले झंडे दिखाने पर बड़ा एक्शन, SHO समेत 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड; 8 कांग्रेसी गिरफ्तार

NTA की परीक्षा के बीच अचानक बिजली गुल होने से मचा बवाल, परीक्षा रद्द, नई डेट घोषित

किसानों की बल्ले-बल्ले! देशभर में पहुंचेगा इलाहाबादी अमरूद-कौशांबी का केला, रेलवे बना रहा हाईटेक गुड्स शेड