पटना: कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे आयान जाहिद खान ने आत्महत्या की है। जानकारी के अनुसार कमरे में पंखे से लटक कर आयान ने अपनी जान ले ली। फिलहाल आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। इस दुखद घटना को लेकर परिवार में शौक का माहौल है। शकील अहमद के बेटे के उम्र करीब 17 या 18 साल के आसपास बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पटना में शकील अहमद खान के सरकारी आवास से उनके बेटे का शव मिला है। रात को वह खाना खाने के बाद अकेले कमरे में सोया था और अलगी सुबह जब वह नहीं उठा तो परिवार वालों ने चेक किया। जब कमरे में जाकर देखा गया तो शव पंखे से लटक रहा था बता दें कि अयान अहमद खान का इकलौता पुत्र था। उनकी एक बेटी भी है। कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान का सरकारी आवास सचिवालय थाना क्षेत्र में है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे और एफएसएल की टीम को बुलाया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यह घटना सचिवालय थाना क्षेत्र की है।
शकील अहमद खान के बारे में बताया जाता है कि उनकी छवि नेता के रुप में साफ और स्वच्छ रही है। वह मूल रुप से कटिहार जिले के कबर कोठी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की है। साथ ही दिल्ली के जेएनयू से एमए, एमफिल और पीएचडी की डिग्री हासिल की है। पढ़ाई खत्म होने के बाद वह साल 1999 में कांग्रेस में शामिल हो गए।
बता दें कि शकील अहमद बिहार के कटहार जिले के कड़वा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक है। उन्होंने साल 2015 में पहली बार चुनाव लड़ा था और जीतकर विधायक बने थे। उसके बाद 2020 में उन्हें फिर मौका दिया गया और वह एक बार फिर विधायक बने। इसके बाद उन्हें पार्टी ने विधायक दल के नेता के रुप में चुना। फिलहाल बिहार में कांग्रेस के 19 विधायक हैं।