राहुल गांधी ( सोशल मीडिया) 
देश

अमेठी नहीं रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस ने किया उम्मीदवारों का एलान, आज नामांकन का आखिरी दिन

राहुल गांधी इस बार रायबरेली (Raibareli Seat) से चुनाव लड़ने वाले है। वहीं पर अमेठी सीट से हमेशा उम्मीदवार रहे राहुल गांधी की जगह कांग्रेस पार्टी ने किशोरी लाल शर्मा को उतारा है।

दीपिका पाल

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Lok sabha Election 2024) के दौर के बीच कांग्रेस में नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के चुनाव लड़ने की सीट को लेकर चल रहे सस्पेंस का अंत हुआ है जहां पर राहुल गांधी इस बार रायबरेली (Raibareli Seat) से चुनाव लड़ने वाले है। वहीं पर अमेठी सीट से हमेशा उम्मीदवार रहे राहुल गांधी की जगह कांग्रेस पार्टी ने किशोरी लाल शर्मा को उतारा है। बताया जा रहा है कि, इस बार के चुनाव में प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ रही है।

आज नामांकन दाखिल करेंगे राहुल

कांग्रेस समिति की ओर से दो नामों की घोषणा होने के बाद आज 3 मई दोपहर 3 बजे से पहले अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस में चुनाव लड़ने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी इस बीच अब चुनाव को लेकर स्थिति साफ हो गई है। बता दें, अमेठी और रायबरेली में 26 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी आखिरी तारीख तीन मई है। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अमेठी से एक बार फिर उम्मीदवार घोषित किया है। स्मृति ने 29 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र भी दाखिल किया था। वहीं, भाजपा ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है।

जानिए रायबरेली से चुने गए राहुल

चुनाव में राहुल गांधी को रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने के लिए चुने जाने के पीछे बड़ी वजह बताई जा रही है। इसका पहला कारण है सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने से इस बार रायबरेली सीट खाली हुई है. सोनिया गांधी ने 2004 से 2024 तक रायबरेली लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। कांग्रेस को रायबरेली सीट से जीत की संभावना है लेकिन अमेठी सीट से जीट की कोई संभावना नहीं नजर आ रही थी।

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल