Pic: Twitter  
देश

मायावती का राहुल गांधी पर तंज- इनसे सतर्क रहें, कांग्रेस आरक्षण खत्म करने के षड्यंत्र में लगी

मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरक्षण पर दिए गए एक बयान पर पलटवार किया है कि SC, ST, OBC का आरक्षण खत्म करने के लिए कांग्रेस सालों से षड्यंत्र में लगी है और इसमें वे भी शामिल हैं।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरक्षण पर दिए गए एक बयान पर पलटवार किया है। मायावती ने राहुल पर आरोप लगाया है कि SC, ST, OBC का आरक्षण खत्म करने के लिए कांग्रेस सालों से षड्यंत्र में लगी है और इसमें राहुल भी शामिल हैं।

जानकारी दें कि अमेरिका की जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में छात्रों की ओर से आरक्षण को जारी रखने को लेकर पूछे गए इक सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि आरक्षण को खत्म करने के बारे में कांग्रेस तब सोचेगी जब सही समय आएगा। फिललहाल ये समय आरक्षण को खत्म करने का नहीं है।

इस बाबत बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि, केंद्र में सत्ता में काफी लम्बे समय तक रहते हुए कांग्रेस की सरकार ने OBCआरक्षण को लागू नहीं किया और ना ही देश में जातीय जनगणना कराने वाली यह पार्टी अब इसकी आड़ में सत्ता में आने के सपने देख रही है। इनके इस नाटक से सचेत रहें जो आगे कभी भी जातीय जनगणना नहीं करा पाएगी।

बसपा सुप्रीमों ने यह भी कहा कि, "कांग्रेस के सर्वेसर्वा राहुल गांधी के इस नाटक से सभी सर्तक रहें जिसमें उन्होंने विदेश में यह कहा है कि भारत जब बेहतर स्थिति में होगा तो हम SC, ST, OBC का आरक्षण खत्म कर देंगे। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस वर्षों से इनके आरक्षण को खत्म करने के षड्यंत्र में लगी है। इन वर्गों के लोग कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के दिए गए इस घातक बयान से सावधान रहें क्योंकि यह पार्टी केन्द्र की सत्ता में आते ही, अपने इस बयान की आड़ में इनका आरक्षण जरूर खत्म कर देगी। ये लोग संविधान व आरक्षण बचाने का नाटक करने वाली इस पार्टी से सभी जरूर सजग रहें। "

बता दें कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी आरक्षण खत्म करने के बारे में तब सोचेगी, जब भारत में आरक्षण के लिहाज से निष्पक्षता होगी और अभी ऐसा नहीं है। राहुल ने प्रतिष्ठित जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करते हुए यह बात कही थी। यहां विश्वविद्यालय के छात्रों ने राहुल से आरक्षण को लेकर सवाल किया था और पूछा था कि यह कब तक जारी रहेगा। इस पर उन्होंने कहा, ‘‘जब भारत में (आरक्षण के लिहाज से) निष्पक्षता होगी, तब हम आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचेंगे। अभी भारत इसके लिए एक निष्पक्ष जगह नहीं है।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

TMC छोड़ BJP में शामिल हुईं अभिनेत्री कोयल मल्लिक को मिला बड़ा इनाम, पश्चिम बंगाल से मिला राज्यसभा का टिकट

नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, क्या UP में बदल रहा ट्रेंड?

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा

कोलकाता में मनाया जाएगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस, Gen-Z के लिए विशेष सेगमेंट; शेड्यूल जारी

अगर डॉलर के मुकाबले 99 तक गिरा रुपया, तो महंगा होगा पेट्रोल, पढ़ाई और विदेशी यात्रा, जानें किसको होगा लाभ