कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी  (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश

LPG Price Hike: सितंबर की शुरुआत में लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट

Commercial LPG Cylinder Price Hike: 1 सितंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में करीब 9.50 से 10.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए हैं।

अक्षय साहू

LPG Cylinder Price Hike: सितंबर में महीने के पहले दिन तेल कंपनियों ने एलपीजी उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका दिया है। आज (1 सितंबर) से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी गई है। अब अलग-अलग शहरों में इस सिलेंडर के लिए करीब 9.50 से 10.50 रुपये तक ज्यादा चुकाने होंगे। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इंडियन ऑयल के नए रेट के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,738 रुपये से बढ़कर 2,747.50 रुपये हो गई है। मुंबई में इसका दाम 2,691.50 रुपये से बढ़कर 2,701 रुपये हो गया है। यानी मुंबई में भी ग्राहकों को अब पहले के मुकाबले 9.50 रुपये अधिक देने होंगे।

किस शहर में कितने बढ़े दाम

दिल्ली और मुंबई के अलावा देश के अन्य प्रमुख शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों की बात करें, तो चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 10.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यहां 19 किलो का सिलेंडर अब 2,916.50 रुपये में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 2,906 रुपये थी। कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से रेस्टोरेंट, होटल, ढाबों और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में किया जाता है।

वहीं, गुरुग्राम में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 2,764 रुपये हो गई है। नोएडा में इसका रेट 2,747.50 रुपये है। लखनऊ में कमर्शियल सिलेंडर अब 2,870 रुपये और पटना में 3,044 रुपये में मिलेगा। दूसरी ओर, इन शहरों में घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

5 किलो वाले सिलेंडर के दाम भी बढ़े

5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसका रेट 762 रुपये से बढ़कर 764 रुपये हो गया है। हालांकि, सामान्य 5 किलो वाले घरेलू सिलेंडर और XTRALITE सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए यह राहत की बात है।

इससे पहले 1 अगस्त को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से ज्यादा की कटौती की गई थी। दिल्ली में कीमत 202 रुपये घटकर 2,728 रुपये हुई थी, जबकि कोलकाता में 209 रुपये की कटौती के बाद सिलेंडर 2,872.50 रुपये का हो गया था। अब सितंबर में मामूली बढ़ोतरी की गई है। 

8.86 एकड़ जमीन मामले में हेमंत सोरेन का बड़ा कदम, पीएमएलए कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती

Anna Hazare Hospitalized: अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, रालेगांव सिद्धि से लाए गए बॉम्बे अस्पताल, ICU में एडमिट

SCO Summit: बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, किन मुद्दों पर हुई बात? भारत ने यूक्रेन को लेकर कही ये बात

राहुल गांधी या सीएम विजय... 2029 में प्रधानमंत्री का चेहरा कौन? तमिलनाडु में कांग्रेस और टीवीके आमने-सामने

सऊदी अरब से दिल्ली जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, टिशू पेपर पर बम धमाके की मिली धमकी