File Photo 
देश

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुस्लिम जज की टिप्पणी, कहा- गोहत्या पर लगे बैन, केंद्र सरकार बनाए कानून

सूर्यकांत तिवारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) की लखनऊ बेंच ने गोहत्या (Cow Slaughter) को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने कल कहा कि हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार (central government) देश में गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने और गाय को संरक्षित राष्ट्रीय पशु घोषित करने पर उचित निर्णय लेगी। अदालत गोकशी के आरोप में बाराबंकी निवासी की एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इसी बीच कोर्ट ने यह टिप्पणी की है। बेंच ने हिंदू धार्मिक ग्रंथों का हवाला देते हुए कहा है कि गाय की हत्या करने वाला व्यक्ति नरक में सड़ता है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1632252714913759232

अदालत गोकशी के आरोप में बाराबंकी निवासी की एक याचिका पर सुनवाई पर पीठ ने केंद्र सरकार से गोहत्या पर प्रतिबंध (Ban On Cow Slaughter) लगाने और इसे संरक्षित पशु घोषित करने के लिए राष्ट्रव्यापी कानून बनाने के लिए भी कहा है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस शमीन अहमद (ustice Shamin Ahmed) ने एक मवेशी की हत्या के आरोपी व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करना महत्वपूर्ण है। क्योंकि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। हिंदू धर्म सहित सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए। यह धर्म मानता है कि गाय की रक्षा और सम्मान किया जाना चाहिए, क्योंकि यह दैवीय और प्राकृतिक भलाई का प्रतिनिधित्व करती है।  

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट