तृषा कृष्णन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय  (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

Udhayanidhi Stalin Trisha Remarks Row: तमिलनाडु CM विजय ने महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर DMK पर निशाना साधा। तृषा कृष्णन विवाद के बीच उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियों पर कानूनी कार्रवाई होगी।

अक्षय साहू

CM Vijay Slams DMK Over Trisha Remarks: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से सोमवार को विपक्षी पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) पर तीखा हमला किया गया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक आलोचना तो ठीक है लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। विजय का यह बयान विपक्षी नेता उदयनिधि स्टालिन द्वारा उनकी दोस्त और अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर अश्लील टिप्पणी के बाद आया। 

उदयनिधि स्टालिन ने कावेरी जल बंटवारे के मुद्दे पर टीवीके सरकार को घेरते अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर अश्लील टिप्पणी की थी। इसे लेकर टीवीके नेताओं और समर्थकों ने भारी विरोध करते हुए डीएमके के खिलाफ प्रदर्शन किया था। वहीं, आज सीएम विजय ने तृषा का जिक्र किए बिना डीएमके पर हमला बोला। उन्होंने की पार्टी की जीत में महिलाओं का अमह योगदान है और वह उनके खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

महिलाओं पर टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई

सोमवार को सदन में तीखी बहस के बीच मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि महिलाओं के बारे में अश्लील या अपमानजनक टिप्पणी करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने उन बयानों की भी आलोचना की जो कथित तौर पर डीएमके पदाधिकारियों ने उन लोगों के खिलाफ दी थी जिन्होंने पार्टी को वोट नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियां लोगों के फैसले के प्रति सम्मान की कमी को दिखाती हैं और यही वजह है कि पार्टी अब विपक्ष में बैठी है।

भ्रष्टाचार के आरोपों पर बात करते हुए सीएम विजय ने उन दस्तावेजों और नतीजों का जिक्र किया जो उनके अनुसार आधिकारिक रिकॉर्ड और विधानसभा लाइब्रेरी में मौजूद थे। उन्होंने 1977 की सरकारिया आयोग की रिपोर्ट का हवाला दिया और वीरनम पाइपलाइन प्रोजेक्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री के अनुसार, कॉन्ट्रैक्ट देने के लिए कमीशन की मांग की गई थी जबकि मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) का कथित तौर पर एक खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए गलत इस्तेमाल किया गया था।

स्टालिन और उदयनिधि पर साधा निशाना

सीएम विजय ने पार्टी फंड के नाम पर पैसे इकट्ठा करने से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय (ED) के आरोपों का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि कुछ लेन-देन में 7.5 से 10 प्रतिशत तक कमीशन लिया गया था। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री वी. सेंथिल बालाजी ने कथित तौर पर अपने आधिकारिक पद का गलत इस्तेमाल किया था।

मुख्यमंत्री ने आगे दावा किया कि पूर्व मंत्री से जुड़े अधिकारी और लोग कथित लेनदेन में शामिल थे। एजेंसी के आरोपों का जिक्र करते हुए उन्होंने डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन और पार्टी नेता उदयनिधि स्टालिन का भी नाम लिया। हालांकि, विजय की ओर से कही गई बातें अभी भी सिर्फ आरोप ही हैं, किसी कोर्ट ने उनको दोषी नहीं ठहराया है।

Delhi Building Collapse Live: MCD कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड; हादसे में 7 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन

Delhi Building Collapse: MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, डिप्टी कमिश्नर समेत इंजीनियरों पर गिरी गाज

नेताओं और PG मालिकों की सांठगांठ, सत्य निकेतन में रहने वालों का आरोप, 3 साल पहले हुए हादसे से नहीं लिया सबक

अमेरिका के साथ चांद पर चलेगा भारत, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- NASA ने ISRO को भेजा न्योता