सौरव दास, आशुतोष रांका सौजन्य-IANS
देश

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

CJP Leaders Police Custody: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

प्रिया जैस

Highlights:

  • CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की कस्टडी में भेजा गया।

  • CJP के वकील दोनों नेताओं के लिए जमानत की अर्जी दाखिल करेंगे।

  • वकील ने दिल्ली पुलिस पर कोर्ट में झूठ बोलने का आरोप लगाया।

CJP Ashutosh Ranka and Saurav Das Custody: CJP नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अजिंक्य शिंदे समेत दोनों सीजेपी नेताओं की हिरासत पर उनके वकील ने पुलिस की दलीलों को चुनौती दी। वकील ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत पर सवाल उठाए।

CJP के सौरव दास, आशुतोष रंका और अजिंक्य शिंदे की ओर से पेश वकील अभिष्ट हेला ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "पुलिस के इस अंदाजे के आधार पर कि वे कोई अपराध कर सकते हैं, उन्हें 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वकील ने पुलिस पर लगाए आरोप

वकील ने आरोप लगाते हुए कहा, कि "पुलिस ने कोर्ट में झूठ बोला कि उन्होंने लोगों को वहां आने के लिए कहा था। उन्होंने ऐसा कोई आह्वान नहीं किया था। उन्होंने बॉन्ड का उल्लंघन नहीं किया है। कनॉट प्लेस वाली अलग शिकायत का यहां गलत इस्तेमाल किया गया है, और उन्हें 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।"

NWC की बैठक में होगी प्लानिंग

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर, CJP के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने इसे सरकार की तानाशाही बताया। अजिंक्य शिंदे ने कहा, "हमारे वकील जमानत की अर्जी दाखिल करेंगे। हम अभी NWC की बैठक कर रहे हैं, जिसमें हम अगले कदम पर फैसला लेंगे।"

तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-आशुतोष

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन पर शांति बनाए रखने के बॉन्ड का उल्लंघन करने और जंतर-मंतर में घुसपैठ करने का आरोप है, जबकि जंतर-मंतर को अब विरोध-प्रदर्शन वाली जगह के तौर पर मान्यता नहीं दी गई है।

कोर्ट के सामने पेश किया गया

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को बिना इजाजत जंतर-मंतर इलाके में घुसने के आरोप में प्रिवेंटिव कस्टडी में लिया गया था। बुधवार सुबह उन्हें स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश किया गया।

दरअसल, मंगलवार की सुबह तीनों नेता कथित तौर पर बैरिकेड्स पार करके जंतर-मंतर इलाके में घुस गए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगा रहे थे। इसी दौरान उन्हें हिरासत में लिया गया था। हाल ही में जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए तय जगहों की सूची से हटा दिया गया है।

कई आरोपों में मामला दर्ज

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने तीनों के खिलाफ कई आरोपों में मामला दर्ज किया है, जिनमें बिना इजाजत घुसना, निषेधाज्ञा का उल्लंघन, शांति बनाए रखने के बॉन्ड की शर्तों को तोड़ना और सरकारी कर्मचारी को सरकारी काम करने से रोकना शामिल है।

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे