धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ खत्म हुआ CJP का प्रोटेस्ट (AI जेनरेटेड इमेज) 
देश

Explainer: क्या है 3.5% Rule जिसके दम पर CJP ने लिया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? जानिए पूरा सच

CJP Protest Success: क्या किसी आंदोलन की सफलता केवल सरकार झुकाने से तय होती है? जानिए 3.5% Rule, हार्वर्ड रिसर्च और क्यों शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसक आंदोलनों से अधिक सफल माने जाते हैं।

अक्षय साहू

Jantar Mantar CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने करीब एक महीने पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया था, वो अब पूरा हो चुका है।  धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदर्शन शुरू होने के 36 दिन बाद शानिवार को छात्रों की मांग मानते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जंतर-मंतर अब पूरी तरह से खाली हो चुका है।  जंतर-मंतर पर कुछ छात्रों के साथ शुरू हुए प्रदर्शन धीरे-धीरे पूरे देश में फैल गया था। सरकार के खिलाफ यह 14 साल में सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन था। इससे पहले 2012 में निर्भया कांड के समय इतने लोग जंतर-मंतर पर तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जुटे थे। कॉकरोच जनता पार्टी का यह प्रदर्शन कामयाब रहा। लेकिन सवाल उठता है कि किसी कामयाब प्रदर्शन को कामयाब क्या बनाता है? वह क्या है जिससे कोई प्रदर्शन सफल या असफल होता है?

आंदोलन में शामिल होने वाली जनता की संख्या अहम

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्चर एरिका चेनोवेथ और मारिया स्टीफन ने 2011 में इसे लेकर एक अहम रिसर्च (Why Civil Resistance Works: The Strategic Logic of Nonviolent Conflict) की थी। उन्होंने 1900 से 2006 तक दुनियाभर में हुए 323 आंदोलनों का विश्लेषण किया था। इसके मुताबिक, किसी भी विरोद प्रदर्शन के कामयाब होने में दो फैक्टर सबले अहम है। 

अहिंसक आंदोलन अधिक सफल (AI जेनरेटेड इमेज)
  • प्रदर्शन का शांतिपूर्ण होना: चेनोवेथ और स्टीफन अपनी रिसर्च में का दावा है कि हिंसक आंदोलनों के तुलना में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के कामयाब होने की संभावनाए दुगनी होती है। 
  • प्रदर्शन में 3.5% आबादी का शामिल होना: रिसर्च के मुताबिक जिन आंदोलनों में कम से कम देश की आबादी का 3.5% हिस्सा शामिल होता है, वो आंदोलन कभी भी असफल नहीं हुए हैं। 

उदाहरण के लिए 22 फरवरी 1986 को फिलीपींस की राजधानी मनीला में लाखों लोग इकट्ठा हुए और तत्कालीन सरकार के खिलाफ मार्च निकाला। यह मार्च तत्कालीन राष्ट्रपति फर्डिनांद मार्कोस को हटाने के लिए था। मार्कोट दो दशकों से राष्ट्रपति पद पर थे। इस विरोध मार्च के तीसरे ही दिन मार्कोस को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। फिलीपींस के लोगों ने बिना किसी हिंसा के दशकों से चली आ रही सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया था।

अहिंसक और शांतिपूर्ण आंदोलन ज्यादा सफल

एरिका और मारिया ने कहा कि उन्होंने अपने विश्लेषण में पाया कि 53% आंदोलन जो सफल हुए वो  अहिंसक और शांतिपूर्ण थे। वहीं, इन वर्षों में केवल  26% हिंसक आंदोलन ही सफल हो पाए थे। यानी, जिन आंदोलनों में हिंसा नहीं थी, वे बदलाव लाने में अधिक कामयाब रहे। जबकि हिंसक प्रदर्शनों के सफल होने की संभावना कम रही। 

1986 में फिलीपींस में राष्ट्रपति के खिलाफ हुआ था शांतिपूर्ण आंदोलन (सोर्स- सोशल मीडिया)

किताब में दावा किया गया है कि अहिंसक और शांतिपूर्ण आंदोलन इसलिए अधिक सफल होते हैं, क्योंकि उन्हें पूरी दुनिया का साथ मिलता है। यदि सरकार ऐसे आंदोलनों को कुचलने का प्रयास करती है तो यह उन पर बैकफायर भी कर सकता है। यही वजह है कि सरकारें शांतिपूर्ण आंदोलनों को कुचलने की जगह बातचीत से समाप्त करने की कोशिश करती हैं। जिससे इन आंदोलनों के सफल होने की संभावना बढ़ जाती है। 

शांतिपूर्ण प्रदर्शनों शामिल होते हैं अधिक लोग

एरिका और मारिया के मुताबिक, लोग हिंसक आंदोलनों से अधिक अहिंसक और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों से अधिक जुड़ते हैं। एरिका और मारिया ने जिन आंदोलनों का विश्लेषण किया था, उनमें शांतिपूर्ण आंदोलनों में औसतन 2 लाख लोग शामिल हुए थे। वहीं, हिंसक आंदोलनों में 50 हजार की भीड़ जुटी थी। उदाहरण के लिए 1986 में  राष्ट्रपति फर्डिनांद मार्कोस के खिलाफ हुआ प्रदर्शन जिसमें 20 लाख लोग जुटे थे। 

आंदोलनों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या से पड़ता है असर (सोर्स- सोशल मीडिया)

एरिका और मारिया ने '3.5% Rule' का सिद्धांत दिया था। इसके मुताबिक, अगर किसी देश की कम से कम 3.5% आबादी किसी आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल हो जाए, तो उसके सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। साल 2021 में एरिका चेनोवेथ ने इस सिद्धांत को समझाते हुए कहा था, "3.5% Rule का मतलब यह है कि जब किसी देश की करीब 3.5% आबादी किसी बड़े मुद्दे, जैसे आंदोलन, विरोध-प्रदर्शन या संघर्ष में सक्रिय रूप से भाग लेती है, तो ऐसी जनक्रांति के असफल होने की संभावना बेहद कम रह जाती है। 

3.5% Rule आंदोलन की सफलता की गारंटी नहीं

उन्होंने यह भी कहा था कि "3.5% संख्या सुनने में भले ही छोटी लगे, लेकिन इतने बड़े पैमाने पर लोगों का किसी आंदोलन में उतरना इस बात का संकेत होता है कि उससे कहीं अधिक लोग, भले ही सड़कों पर न हों, लेकिन आंदोलन के उद्देश्य से सहमत हैं और उसका समर्थन करते हैं।

आंदोलन को रफ्तार देता है 3.5% Rule (सोर्स- सोशल मीडिया)

हालांकि, एरिका चेनोवेथ यह भी स्पष्ट करती हैं कि '3.5% Rule किसी आंदोलन की सफलता की गारंटी नहीं है। उनके मुताबिक, यह सिद्धांत कई मामलों में उपयोगी साबित हुआ है, लेकिन किसी भी आंदोलन की कामयाबी सिर्फ लोगों की संख्या पर निर्भर नहीं करती। उन्होंने कहा था, 3.5% का नियम कई परिस्थितियों में प्रभावी साबित हो सकता है, लेकिन किसी भी आंदोलन की सफलता के लिए मजबूत संगठन, प्रभावी नेतृत्व और लगातार बना रहने वाला मोमेंटम (Momentum) भी उतना ही जरूरी है। वास्तव में, 3.5% आबादी का समर्थन हासिल करने से पहले इन सभी कारकों का मजबूत होना आवश्यक है।

आंदोलन को रफ्तार देता है 3.5% Rule

एरिका और मारिया मानते हैं कि '3.5% Rule' किसी आंदोलन की सफलता की गारंटी नहीं है, लेकिन इसे उसकी सफलता का सबसे प्रभावी संकेतक माना जाता है। जब बड़ी संख्या में लोग किसी आंदोलन से जुड़ते हैं, तो उन्हें व्यापक जनसमर्थन और सहानुभूति मिलने लगती है। इससे व्यवस्था के भीतर भी सोच बदलती है, जिसे एरिका चेनोवेथ 'वफादारी बदलना' कहती हैं।

इस प्रक्रिया से आंदोलन का प्रभाव लगातार बढ़ता है। हालांकि, सफलता केवल 3.5% आबादी जुटाने पर निर्भर नहीं करती। उनकी रिसर्च के अनुसार, 83% सफल अहिंसक आंदोलनों में यह नियम लागू नहीं हुआ था, जबकि बहरीन में 6% से अधिक भागीदारी के बावजूद आंदोलन असफल रहा था।

BRICS Summit 2026 LIVE: जीडीपी में G-7 से आगे निकल चुका है ब्रिक्स, बिजनेस फोरम की बैठक में बोले पुतिन

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर