क्रिसमस सेलिब्रेशन में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सौ. से सोशल मीडिया) 
देश

केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के घर क्रिसमस सेलिब्रेशन, PM मोदी भी हुए शामिल, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के आवास पर आयोजित क्रिसमस समारोह में शामिल होने के लिए जा पहुंचे। इस मौके पर पीएम मोदी ने पूरे समुदाय को शुभकामनाएं दीं।

विजय कुमार तिवारी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने कैबिनेट के साथी अल्पसंख्यक मामले और मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन के आवास पर जाकर क्रिसमस सेलिब्रेशन के समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने खुद इस मौके की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इस दौरान बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री क्रिसमस समारोह में शामिल होने के दौरान वहां मौजूद ईसाई समुदाय के लोगों से भी बातचीत की।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के आवास पर आयोजित क्रिसमस समारोह में शामिल होने के लिए जा पहुंचे। यह आयोजन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित उनके आवास पर आयोजित था। इस मौके पर पीएम मोदी ने ईसाई समुदाय के प्रमुख सदस्यों से मुलाकात करके काफी देर तक बातचीत की। साथ ही विशेष अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए लिखा, "केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन जी के आवास पर क्रिसमस समारोह में शामिल हुआ। ईसाई समुदाय के प्रमुख सदस्यों से बातचीत का मौका मिला..."

इस दौरान मंच पर युवाओं ने संगीत कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया। वहीं अल्पसंख्यक मामले और मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री  जॉर्ज कुरियन ने प्रधानमंत्री के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है।

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट