केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

Chirag Paswan Death Threat: इस घटना के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय और केंद्रीय मंत्री शाह को जानकारी दे दी गई है। पत्र के मिलने के बाद सीआरपीएफ और बिहार सरकार को भी अलर्ट कर दिया गया है।

मनोज आर्या

Chirag Paswan Receives Death Threat Letter: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिली है। एक गुमनाम लेटर में कहा गया है कि उन्हें 'कट्टर आतंकवादी' मार देंगे। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के प्रमुख, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं। भारत सरकार की ओर से उन्हें जेड-प्लस सुरक्षा मिली है।

इस घटना के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय और केंद्रीय मंत्री शाह को जानकारी दे दी गई है। पत्र के मिलने के बाद सीआरपीएफ और बिहार सरकार को भी अलर्ट कर दिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखा गया पत्र

चिराग पासवान के सचिव की ओर से गृह मंत्रालय को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि आज मंत्रालय को बिना हस्ताक्षर वाला एक पत्र मिला, जिसपर दो दो मोबाइल नंबरों भी दर्ज था। उसे खोलने पर पता चला कि उसमें केंद्रीय मंत्री की जान को सीधी धमकी दी गई है। उस पत्र में लिखा गया था कि आपको जल्द ही कट्टर आतंकवादी मार देंगे।

चिराग पासवान के सचिव के मुताबिक, पत्र में सीधे तौर पर जान की धमकी दी गई थी और और कट्टर आतंकवादी का जिक्र किया गया था। यह काफी चिंता की बात है। केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंकाएं पैदा करता है। इसमें यह भी कहा गया कि मामले की तुरंत जांच की जाए और मंत्री की सुरक्षा के सवाल पर गौर किया जाए और जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया जाए।

प्रधानमंत्री मोदी को मारने की धमकी

गौरतलब है कि अगस्त में महीने में झारखंड में एक आदमी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। न्यूज एसेंजी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अलीम अंसारी ने नाम का एक शख्स सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और अमित शाह के खिलाफ गाली-गलौज की गई थी और जान से मारने की धमकी दी गई थी।

इससे पहले 2023 में एक ऐसी ही घटना सामना आई थी। जहां दिल्ली पुलिस ने बताया था कि उन्हें एक आदमी से दो फोन कॉल आए थे। जिसमें PM मोदी, अमित शाह और बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अजय राय का राज्यपाल को पत्र बोले- ईमानदार अफसरों का मनोबल न टूटे