

Dubai Missile Threat Advisory: अरब देश संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई बड़ी खबर सामने आ रही है। दुबई में मिसाइल हमले की वार्नंग आई है। यूएई के गृह मंत्रालय ने संभावित मिसाइल खतरों और मौजूदा हालात को देखते हुए लोगों से तुरंत पास की खिड़कियों, दरवाजों, खुली जगहों से दूर रहने और सुरक्षित बिल्डिंग में पनाह लेने की अपील की है।
मिसाइल हमले के खतरों के बीच यूएई में लोगों को एक आपातकालीन अलर्ट मिला है। इसमें उनसे संभावित मिसाइल खतरों के बीच किसी सुरक्षित स्थान पर पनाह लेने की सलाह दी गई है। नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथारिटी (NCEMA) ने एक्स हैंडल पर पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि UAE के एयर डिफेंस फोर्स ने देश में मिसाइल खतरे का पता लगाया है।
गृह मंत्रालय द्वारा जारी चेतावनी के कुछ देर बाद ही यूएई ने यह अलर्ट वापस ले लिया है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अथॉरिटी की तरफ से कहा गया है कि हालात अब काबू में हैं, सभी लोग अब अपनी सामान्य गतिविधियों को जारी रख सकते हैं।
यूएई के आंतरिक मंत्रालय ने लिखा कि आपके सहयोग के लिए धन्यवाद। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि अभी स्थिति सुरक्षित है। आप सावधानी बरतते हुए, जरूरी एहतियात अपनाते हुए और आधिकारिक निर्देशों का पालन करते हुए अपनी सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू कर सकते हैं।
हालांकि, संयुक्त अरब अमीरात ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि किसने मिसाइल हमला किया है या यह किस देश से हमले की आशंका है। इस हमले के पीछे यमन या ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों पर आशंका जताई जा रही है। इन दोनों ने पहले भी यूएई पर कई हमले किए हैं।
बता दें, इससे पहले जून महीने में भी UAE ने मिसाइल हमले को लेकर अलर्ट जारी किया था, जिसे बाद में तकनीकी खराबी बताया गया था। संयुक्त अरब अमीरात ने कहा था कि राष्ट्रीय प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली में तकनीकी खराबी के कारण यह अलर्ट भेजा गया था।