नेहरू के बाद गांधी जी को निशाना बनाया जा रहा-पी चिदंबरम (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'नेहरू के बाद अब बापू निशाने पर', MGNREGA का नाम बदलने पर चिदंबरम का फूटा गुस्सा; बताया दूसरी हत्या

P Chidambaram ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कई सालों तक जवाहरलाल नेहरू को बदनाम करने के बाद, अब वे महात्मा गांधी को निशाना बना रहे। कृषि मंत्री ने लोकसभा में जी. राम बिल पेश किया।

सौरभ शर्मा

P Chidambaram Statement On VB-G Ram G Bill: मोदी सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर 'विकसित भारत जी राम जी बिल' करने के फैसले ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने इस कदम पर तीखा हमला बोलते हुए इसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 'दूसरी हत्या' करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार योजना का नाम बदलकर देश के इतिहास और लोगों की यादों से गांधी जी को मिटाने की साजिश रच रही है, जिससे सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है।

लोकसभा में कृषि मंत्री द्वारा पेश किए गए इस नए विधेयक में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन करने का प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि, विपक्ष का कहना है कि यह बदलाव सिर्फ नाम तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए योजना के मूल ढांचे से छेड़छाड़ की जा रही है। एक तरफ भाजपा इसे रामराज्य और गांधी के सपनों को साकार करने वाला कदम बता रही है, तो दूसरी तरफ विपक्ष इसे राज्यों के अधिकारों पर हमला मान रहा है।

इतिहास मिटाने की साजिश?

एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने केंद्र सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कई सालों तक जवाहरलाल नेहरू को बदनाम करने के बाद अब सरकार का अगला निशाना महात्मा गांधी हैं। उनका कहना है कि सरकार चाहती है कि आने वाली पीढ़ियां और बच्चे महात्मा गांधी के बारे में जानें ही नहीं। चिदंबरम के मुताबिक, जनता की यादों से बापू का नाम मिटाने की यह कोशिश बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह राष्ट्रपिता के सम्मान के खिलाफ है।

संसदीय समिति में भेजने की मांग

इस बीच, ग्रामीण विकास संबंधी संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष सप्तगिरि शंकर उलाका ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर मांग की है कि इस विधेयक को जल्दबाजी में पास करने के बजाय गहन विचार-विमर्श के लिए समिति के पास भेजा जाए। ओडिशा से कांग्रेस सांसद उलाका ने चेतावनी दी है कि यह बिल अधिकारों पर आधारित हकदारी को बदलकर वैधानिक गारंटियों को कमजोर कर रहा है, जिससे संवैधानिक औचित्य और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z