सीएम विजय की सुरक्षा में चूक सौजन्य-सोशल मीडिया स्क्रीनग्रैब
देश

तमिलनाडु CM विजय की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में घुसने की कोशिश पर कपल हिरासत में, बेटे के लिए मांगा इंसाफ

Tamil Nadu CM Security Breach: चेन्नई में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के काफिले की सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर जाने की कोशिश करने पर पुलिस ने एक जोड़े को हिरासत में लिया।

प्रिया जैस

Chief Minister Convoy Security Breach: चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने आई। सीएम जोसेफ विजय के काफिले में बाधा डालने के आरोप में चेन्नई में पुलिस ने एक जोड़े को हिरासत में लिया है।

उन पर आरोप है कि उन्होंने सचिवालय के पास तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के काफिले में घुसने की कोशिश की। चेन्नई पुलिस के मुताबिक, यह जोड़ा उस व्यक्ति के माता-पिता है जिसकी पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जोड़े ने मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के सामने अपनी शिकायत रखनी चाही थी इसलिए काफिले को रोकने के लिए पुलिस सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की। हालांकि, समय रहते ही पुलिस ने उन्हें काबू में कर हिरासत में ले लिया।

दंपति ने बेटे के लिए मांगा इंसाफ

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वे अचानक मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के काफिले की सुरक्षा सीमा में घुस गए, तो पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि शिवगंगा जिले के मनामदुरई के एक युवा इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की इस साल मार्च में पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी।

धीमा हुआ सीएम का काफिला

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि युवक के माता-पिता और रिश्तेदार उसके लिए न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अचानक हुई इस हलचल के कारण मुख्यमंत्री विजय की गाड़ी कुछ देर के लिए धीमी हो गई, जिसके बाद चेन्नई पुलिस ने उस जोड़े को वहां से हटा दिया।

सीएम विजय की सुरक्षा में कई बार चूक

आपको जानकारी दें, कि अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की सुरक्षा में चूक पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी कई बार फैंस की दीवानगी में उनकी सुरक्षा को लेकर चूक की खबरें सामने आई है। फैंस विजय से हाथ मिलाने के लिए या उनके साथ फोटो खिचाने के लिए कई बार सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश कर चुके है।

हालांकि, इस बार एक माता-पिता ने सीएम से बात करने के लिए सुरक्षा में खलल डालने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते दंपति को रोक लिया। अब ये देखना होगा कि क्या सीएम विजय इस मामले पर कोई कार्रवाई करते है या उस दंपति की मांग को सुनते है या नहीं।

ISRO ने रचा इतिहास, GSLV-F17 से लॉन्च हुआ EOS-05 सैटेलाइट, जियो-ऑर्बिट से रखेगा भारतीय सीमाओं पर 24 घंटे नजर

Explainer: अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले दादाभाई नौरोजी, कैसे बने भारत के ग्रैंड ओल्ड मैन? जानें किस्सा

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री