चेन्नई के मरीना बीच पर मेगा एयर शो 
देश

चेन्नई के मरीना बीच पर आज होगा मेगा एयर शो, वायु सेना के 72 विमान लेंगे हिस्सा, दिखेगा भारत का कौशल

भारतीय वायुसेना के लिए आज बहुत ही गौरव का दिन है। 92वां वायुसेना दिवस के इस खास मौके पर भारतीय वायुसेना (IAF) आज यानी 06 अक्टूबर को चेन्नई के मरीना बीच पर एक मेगा एयर शो का आयोजन करने जा रही है।

प्रीति शर्मा

चेन्नई: भारतीय वायुसेना के लिए आज बहुत ही गौरव का दिन है। 92वां वायुसेना दिवस के इस खास मौके पर भारतीय वायुसेना (IAF) आज यानी 06 अक्टूबर को चेन्नई के मरीना बीच पर एक मेगा एयर शो का आयोजन करने जा रही है। इस एयर शो में तंजावुर, तांबरम, अरक्कोणम, सुलूर और बेंगलुरु से भारतीय वायुसेना के करीब 72 विमान इसमें हिस्सा लेंगे। जानकारी के अनुसार 21 साल बाद चेन्नई वायुसेना दिवस समारोह की मेजबानी करेगा। इस मौके पर भारतीय वायुसेना अपना नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की भी कोशिश करेगी।

भारतीय वायुसेना का कौशल दिखाने वाले इस एयर शो में स्वदेश निर्मित लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस, मिग-29, सुखोई-30 एमकेआई जैसे फाइटर जेट इसमें हिस्सा लेंगे। इनके अलावा सारंग हेलीकॉप्टर डिस्पले टीम और सूर्यकिरण एयरोबेटिक्स टीम भी हवा में अपना हुनर दिखाएंगी। साथ ही, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड और एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव एमके4 भी इसमें हिस्सा लेंगे।

कब शुरू होगा वायुसेना एयर शो कार्यक्रम

भारतीय वायुसेना रविवार यानी आज सुबह 11 बजे से एयर शो की शुरुआत करेगी। यह करीब दो घंटे तक चलेगा। जिसमें 15 लाख दर्शकों के शामिल होने की संभावना है। इस वजह से इस शो को भव्य बताया जा रहा है। इसमें कार्यक्रम में सागर, आकाश, एरोहेड, त्रिशूल, रूद्र और ध्वज जैसे विमान भी करतब दिखाएंगे।

पिछले साल कहां हुआ था आयोजन

भारतीय वायुसेना ने पिछले साल अलग-अलग शहरों में वायु सेना दिवस का आयोजन किया था। इससे पहले प्रयागराज और चंडीगढ़ में भी यह कार्यक्रम हो चुका है। इस एयर शो की तैयारी के लिए चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 1 से लेकर 8 अक्टूबर के लिए समय समय पर बंद कर दिया जाएगा। आज यानी 06 अक्टूबर को एयर शो के दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एयरपोर्ट बंद रहेगा।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान