Pic Source- ISRO Twitter Chandrayaan-3 Lift Off  
देश

चांद फतह करने निकला चंद्रयान-3, लॉन्‍च के समय हजारों लोगों की तालियों से गूंजा श्रीहरिकोटा

साक्षी सिंह

श्रीहरिकोटा: एलवीएम3एम4 (LVM3M4) रॉकेट शुक्रवार को इसरो के महत्वाकांक्षी ‘चंद्रयान-3' को पृथ्वी के इकलौते उपग्रह चंद्रमा की यात्रा के लिए लॉन्च कर दिया गया। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से 10,000 से अधिक लोग सुबह से ही यहां पहुंचे। इन्हें सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) के मुख्य प्रवेश द्वार के निकट इसरो द्वारा निर्धारित एक गलियारे से प्रक्षेपण देखने की अनुमति दी गई है।

‘चंद्रयान-3' के प्रक्षेपण का हजारों लोग बने साक्षी
सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (Satish Dhawan Space Center) में एतिहासिक दिन वैज्ञानिकों के परिवार और पत्रकारों सहित बड़ी संख्या में लोग भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3' के प्रक्षेपण का साक्षी बनने के लिए इकट्ठे हुए। चिलचिलाती गर्मी और शुष्क मौसम के पूर्वानुमान के बावजूद उत्साही अंतरिक्ष प्रेमियों को ले जाने वाले यात्री वाहन इस अंतरिक्ष बंदरगाह की ओर बढ़ रहे थे। 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
 प्रक्षेपण अनुक्रम और प्रक्षेपण को देखने की अनुमति दी गई जो दूसरे ‘लॉन्च पैड' से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित है, जहां रॉकेट को ‘लॉन्च कॉम्प्लेक्स' के साथ जोड़ा गया। इस बड़े मिशन के मद्देनजर एसएचएआर के प्रवेश द्वार की ओर जाने वाली सड़क पर हर 100 मीटर पर एक पुलिस कर्मी तैनात किया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप' के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘ प्रक्षेपण के समय सिर्फ रॉकेट उड़ान नहीं भरेगा, इससे हमारी इच्छाएं भी उड़ान भरेंगी..#चंद्रयान।''

प्रक्षेपण को लेकर उत्साह
तिरुपति के रहने वाले कॉलेज छात्र संदीप ने कहा कि वह प्रक्षेपण को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने एक मीडिया एजेंसी से कहा, ‘‘ मैं पहली बार यहां आया हूं। प्रक्षेपण देखने को काफी उतसाहित हूं।'' गृहिणी सूर्या ने कहा कि उनकी रॉकेट प्रक्षेपण में रुचि रही है और पहली बार वह गलियारे से इसे देखने आई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ आज यहां आकर मुझे बेहद अच्छा लग रहा है। टेलीविजन पर देखने के बजाय रॉकेट को देखना एक अद्भुत अनुभव है।'' वर्ष के सबसे प्रतीक्षित इसरो प्रक्षेपण को देखने के लिए आम जनता के अलावा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, विभिन्न केंद्रीय व राज्य सरकार की एजेंसियों के अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं। (एजेंसी)

दिल्ली के बाद अब केरल हुआ सीजेपी का नया ठिकाना, जंतर-मंतर एट कोची में अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार

बेटे के आए अच्छे नंबर तो बाप ने खुश होकर गिफ्ट में दे दी 2.30 करोड़ की BMW कार, अब क्या करेगा नाबालिग बेटा..?

जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, वीडियो संदेश में दी दिवाली की शुभकामनाएं

अमेरिका में 23 वर्षीय भारतीय छात्रा लापता, विदेश मंत्रालय और बोस्टन पुलिस से मदद की गुहार

छठ और दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, 18 हजार स्पेशल ट्रेनों का संचालन