चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही सोर्स-सोशल मीडिया
देश

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

Cyclonic Storm Could Wreak Havoc: मौसम विभाग की तरफ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस भारी बारिश का प्रमुख कारण चक्रवाती तूफान को बताया जा रहा है। देखें किन-किन राज्यों में हो सकती भारी बारिश।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • मौसम विभाग बारिश को लेकर अलर्ट जारी

  • आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट

  • चक्रवाती तूफान से इन 6 राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

Heavy Rain Alert From Andhra Pradesh To Chhattisgarh: पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने वाले बेहद भीषण चक्रवाती तूफान के प्रभाव से देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 27 से 29 अक्टूबर 2026 के बीच तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 और 28 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 28 अक्टूबर को ओडिशा और तेलंगाना में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में ओडिशा में 27 और 29 अक्टूबर को तथा पूर्वी मध्य प्रदेश में 29 अक्टूबर 2026 को भी भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

संभावित खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी आधिकारिक मौसम अपडेट एवं चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और स्थानीय स्तर पर अन्य परेशानियां उत्पन्न होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।

प्रशासन और आम नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम संबंधी आधिकारिक निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों को प्राथमिकता दें।

चक्रवाती तूफान क्या है?

चक्रवाती तूफान एक शक्तिशाली मौसमी तूफान होता है, जो समुद्र के ऊपर गर्म और नम हवा के कारण बनता है। इसमें हवा कम वायुदाब वाले केंद्र की ओर तेजी से घूमती है और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होती है। जब भी चक्रवाती तूफान निर्मित होता है तो समुद्र तटीय इलाकों में भारी बारिश होती है। तूफानी बारिश में भारी नुकसान होता है। इसी कारण जब भी चक्रवाती तूफान की स्थिति निर्मित होती है मौसम विभाग अलर्ट जारी करता है।

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO

अनंत सिंह की RJD में एंट्री होगी? छोटे सरकार पर तेजस्वी करेंगे फैसला, बिहार में सियासी हलचल तेज

38 ठिकानों पर छापेमारी: 1,424 बैंक खाते फ्रीज, 100 करोड़ के लेनदेन का खुलासा; जाने क्या है ऑपरेशन ट्राइडेंट?