आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स वॉशरूम में सीसीटीवी कैमरा (सौ.सोशल मीडिया) 
देश

आंध्र प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स वॉशरूम में CCTV मिलने के बाद हंगामा, बना डाले 300 वीडियो

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित गुडलावलेरु कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के गर्ल्स वॉशरूम में CCTV मिलने के बाद हंगामा मच गया। छात्राओं ने दावा किया है कि इस कैमरे से लगभग 300 वीडियो बनाए गए हैं। कॉलेज के बाहर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है।

शानू शर्मा

हैदराबाद: देश में एक बार फिर महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठा है। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित गुडलावलेरु कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक कॉलेज के वॉशरूम में हिडन कैमरा पकड़ा गया है। इस बात की जानकारी तब मिली जब कुछ वीडियो काफी वायरल हो रहे थे। जिसके बाद जांच में CCTV कैमरा पाया गया। इस मामले के सामने आते ही एक बार फिर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है।

छात्रों ने हिडन कैमरा के बारे में पता चलते ही पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने फोर्थ ईयर के एक छात्र को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी है। छात्राओं ने बताया कि पहली बार गुरुवार को एक छात्रा ने वॉशरूम के अंदर एक कैमरा देखा, जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई। छात्राओं ने दावा किया है कि वॉशरूम के अंदर से लगभग 300 वीडियो बनाए गए हैं।

जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस 

हॉस्टल में कैमरा मिलने के बाद हंगामा शुू हो गया है। इस मामले के शुरूआती जांच में एक छात्र का लैपटॉप उस कैमरे से जुड़ा पाया गया है। पुलिस ने भी जांच के दौरान लड़के के लैपटॉप से 300 से भी अधिक अश्लील वीडियो के मिलने की बात कही है। आरोपी छात्र के लैपटॉप और फोन दोनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। हालांकि यह वीडियो और किसे शेयर किया गया है या फिर और कहां सेव किया गया है इसकी जानकारी ली जा रही है। छात्राओं में डर के साथ आक्रोश का भी माहौल है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर सुरक्षा इंतजाम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

महिला सुरक्षा पर फिर उठा सवाल 

इस मामला के सामने आते ही एक बार फिर यह सवाल दुबारा उठने लगा कि आखिर गर्ल्स वॉशरूम में CCTV लगे कैसे थे। छात्र द्वारा की गई इस अश्लील हरकत में और किन लोगों ने साथ दिया है। वहीं सवाल यह भी उठता है कि कॉलेज प्रशासन के आंखों के नीचे इतना कुछ होता रहा और किसी को कुछ पता कैसे नहीं लगा। इस दौरान वहां के स्टाफ कहां थे। कुल मिलाकर एक बार फिर देश में महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठा है। लड़कियां ना अपने कॉलेज में सुरक्षित हैं ना अपने वर्कप्लेस पर ऐसे में उन्हें क्या करना चाहिए? कोलकाता का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि देश में एक और घटना ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। हालांकि इससे पहले भी चंडीगढ़ में एक कॉलेज के गर्ल्स वॉशरूम में CCTV मिलने पर बवाल मचा था।

Delimitation Bill Live: अमित शाह के घर पहुंचे DMK सांसद, परिसीमन बिल का शरद पवार ने भी किया समर्थन

सोनिया गांधी की नागरिकता पर फिर उठे सवाल, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट; 14 दिसंबर को अगली सुनवाई

मोहम्मद शमी की बीजेपी में होगी एंट्री, जल्द थाम सकते हैं पार्टी का दामन!

मैदान में रिंकू तो संसद में प्रिया सरोज, शादी के बाद कैसे चलेगी दोनों की जिंदगी? कपल ने खुद खोला राज

पवार ने परिसीमन पर BJP का साथ दिया तो भी INDIA में वही जगह रहेगी! राहुल गांधी ने साफ किया रुख