PTI Photo 
देश

RJD सुप्रीमो लालू यादव से जल्द पूछताछ कर सकती है CBI, कुछ दिन पहले भेजा गया नोटिस

किर्तेश ढोबले

पटना: समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सीबीआई ने कुछ दिन पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को नौकरी के लिए जमीन मामले में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। वहीं, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के एक अधिकारी ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि, लालू प्रसाद यादव से जल्‍द इस मामले में पूछताछ की जा सकती है।

राबड़ी देवी से पूछताछ 

उल्लेखनीय है कि, इससे पहले आज सोमवार (06  मार्च) को नौकरी के बदले जमीन के कथित घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से उनके आवास पर सोमवार को पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि आवास पर कोई तलाशी नहीं हुई या कोई छापा नहीं मारा जा रहा।

https://twitter.com/ANI/status/1632682991448211459

हमारे यहां यह सब चलते रहता है: राबड़ी देवी 

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने इस मामले में पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर दिया है और विशेष अदालत ने पूर्व रेलवे मंत्री लालू प्रसाद और उनके परिवार के सदस्य तथा अन्य लोगों को 15 मार्च को अदालत में पेश होने के लिए सम्मन भेजा है। उन्होंने कहा कि एजेंसी कथित घोटाला मामले में जांच कर रही है। सीबीआई का दल मामले में आगे की जांच के सिलसिले में ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ कर रहा है।  चार घंटे से अधिक समय तक सवाल-जवाब के बाद राबड़ी देवी ने कहा कि हमारे यहां यह सब चलते रहता है, यहां कुछ नहीं है।

वहीं, केंद्रीय जांच एजेंसी ने भी राबड़ी देवी के आवास पर पूछताछ को लेकर बयान दिया है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिनों पहले सीबीआई ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को तलब किया था और उन्होंने खुद सोमवार 6 मार्च को अपने आवास पर पूछताछ की तारीख तय की थी। ऐसा नहीं है कि सीबीआई अंदर घुसी है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने राबड़ी देवी को बिहार में सीबीआई दफ्तर में पूछताछ के लिये आने के लिये कहा था जिसके बदले राबड़ी देवी ने खराब तबीयत का हवाला देते हुए घर पर पूछताछ के लिए आने को कहा था। 

यह है पूरा मामला

गौरतलब है कि, यह मामला लालू प्रसाद के परिवार को तोहफे में जमीन दे कर या जमीन बेचने के बदले में रेलवे में कथित तौर पर नौकरी दिए जाने से संबंधित है। यह मामला तब का है जब प्रसाद 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री थे।  केंद्रीय जांच एजेंसी का दल इस मामले में लालू प्रसाद के परिवार से कुछ और दस्तावेज भी मांग सकता है। 

सीबीआई ने इस मामले में 10 अक्टूबर 2022 को चार्जशीट दाखिल की थी। जिसमें उनके परिवार समेत 14 लोगों को आरोपित बनाया गया। इस चार्जशीट में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी समेत उनके बेटे-बेटियों के भी नाम है।

Ankita Bhandari Murder Case: राजघाट पर धरना दे रहे अंकिता के माता-पिता को पुलिस ने हटाया, मां की बिगड़ी तबीयत

मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें हुई थीं लापता, NDRF ने सुबह 5:30 बजे सभी को सुरक्षित निकाला

Weather Today: मुरासु तूफान का असर हुआ कम, देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ; 7 राज्यों में येलो अलर्ट

साइबर अपराधियों के निशाने पर बैंक और नॉन-बैंकिग सॉफ्टवेयर! एजेंसी ने एडवाइजरी जारी कर अलर्ट रहने को कहा

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें