FILE- PHOTO 
देश

आबकारी नीति घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन से CBI ने की पूछताछ

सूर्यकांत तिवारी

नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) से दिल्ली आबकारी नीति घोटाले (Delhi Excise Policy scam) के सिलसिले में यहां तिहाड़ जेल में पूछताछ की। सत्येंद्र जैन के अधिवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिवक्ता ने बताया कि जांच एजेंसी ने इस संबंध में पिछले शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल (MK Nagpal) के समक्ष एक आवेदन दिया था और उसे अनुमति दे दी गई। 

अधिवक्ता मोहम्मद इरशाद ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद सीबीआई ने सोमवार को नेता से पूछताछ की। जैन फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज धन शोधन के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। हालांकि, वह आबकारी घोटाला मामले में आरोपी नहीं है।

अधिवक्ता ने बताया कि सीबीआई ने आम आदमी पार्टी  के संचार प्रभारी विजय नायर से भी पूछताछ की। नायर आबकारी नीति-धन शोधन मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। नायर को पहले आबकारी घोटाले में जमानत मिली थी। ईडी ने अपने पूरक आरोपपत्र में कहा था कि धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अब तक की गई जांच से पता चला है कि दिल्ली आबकारी नीति, 2021-22 को आप के शीर्ष नेताओं द्वारा लगातार अवैध धन उत्पन्न करने और खुद के लिए चैनल बनाने के लिए बनाया गया था। (एजेंसी)

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला