देश

चेन्नई में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

शुभम सोनडवले

चेन्नई. तमिलनाडु (Tamil Nadu) की राजधानी चेन्नई (Chennai) में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, कनाथुर ईसीआर के पास कोवलम क्षेत्र के ईस्ट कोस्ट रोड पर सोमवार को कार और बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

केलंबक्कम पुलिस ने कहा, "कनाथुर ईसीआर के पास कोवलम क्षेत्र के ईस्ट कोस्ट रोड पर एक कार और दोपहिया वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। शवों को पास के सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच के मुताबिक, हादसा ईस्ट कोस्ट रोड पर तेज रफ्तार के कारण हुआ। आगे की जांच जारी है।"

इस घटना में परमाणु ऊर्जा संयंत्र के कर्मचारी धनशेखर और उनकी पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

गौरतलब है कि चेन्नई ईस्ट कोस्ट रोड नामुर के लोगों के लिए सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। लेकिन अभी सड़क निर्माणाधीन है। ईस्ट कोस्ट रोड पर तिरुवन्मियूर से अक्कराई तक 4 लेन का काम होना है। अक्कराई से मगबलीपुरम तक सड़क अच्छी है और वाहन बेहद तेज गति से चलते हैं। जिसके चलते यहां सड़क हादसे होते रहते हैं।

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

इट वॉस वेरी नाइस टू कैच अप विथ... जब प्रधान से मिले महाराष्ट्र के 'प्रधान', ठहाकों के बीच सजी यादों की महफिल

JPSC परीक्षा धांधली में CID का बड़ा एक्शन! पूर्व सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार

पॉपॉ भी दिखाएं अपनी डिग्री... अभिजीत दीपके का हेटर्स पर तीखा हमला, पीएम मोदी की डिग्री पर उठाया बड़ा सवाल