महिला आरक्षण बिल, परिसीमन विधेयक को मिल रहा समर्थन सोर्स: AI
देश

LIVE: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू, महिला आरक्षण बिल और परिसीमन विधेयक को मिल रहा कई पार्टियों का समर्थन

Support For Womens Reservation Bill-Delimitation Bill: आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। महिला आरक्षण बिल पारित करने को लेकर सरकार का नंबर तैयार कर लिया गया है।

सुप्रिया रानी

महिला आरक्षण बिल पास होने के लिए दो तिहाई समर्थन होना जरूरी

संसद में महिला आरक्षण बिल पास करने के लिए केंद्र सरकार को विपक्ष का दो तिहाई समर्थन मिलना आवश्यक है। उधर, सपा सुप्रिमो अखिलेश यादव ने परिसीमन विधेयक को लेकर कह दिया है कि अगर ये विधेयक पास होता है तो ये बीजेपी सरकार की सबसे बड़ी भूल साबित होगी।

Union Cabinet Meeting Live: परिसीमन विधेयक पास होने से क्या होगा ?

परिसीमन विधेयक पास होने से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे से तय हो जाएंगी। इतना ही नहीं परिसीमन विधेयक पास होने से लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ेगी और 33% महिला आरक्षण लागू होने का रास्ता खुल सकता है।

प्रस्तावित प्रावधानों के अनुसार लोकसभा की सीटें बढ़ सकती हैं। इतना ही नहीं परिसीमन विधेयक के महिला आरक्षण से जुड़े होने के कारण इसके पारित होने पर लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू होने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है।

Union Cabinet Meeting Live: महिला आरक्षण बिल पास होने से क्या होगा ?

महिला आरक्षण बिल को पास करने की जद्दोजहद जारी है। ये भारत की लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% (एक-तिहाई) सीटें आरक्षित करने से जुड़ा कानून है। इस बिल के पास होने से लोकसभा, राज्यों की विधानसभाओं और दिल्ली की विधानसभा में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षण मिलेगा।

अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित सीटों में भी महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू हो जाएगा। इतना ही नहीं प्रत्येक परिसीमन के बाद महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का रोटेशन किया जाएगा।

दोपहर 1 बजे से कैबिनेट की बैठक

Union Cabinet Meeting Live: महिला आरक्षण बिल को लेकर सरकार का नंबर तैयार है। उधर, ये भी चर्चा है कि जगन मोहन रेड्डी की YSRCP परिसीमन विधेयक पर NDA का समर्थन करने वाली है। यदि महिला आरक्षण बिल की बात करें तो NCP(SP) के 8 सांसद भी इस बिल का समर्थन कर सकते हैं।

JMM के 3 सांसदों के समर्थन की भी बात सामने आ रही है। महिला आरक्षण बिल को DMK के 22 सांसदों का समर्थन भी मिलने की उम्मीद है। शरद NCP के 8, JMM के 3 सांसद भी इसके समर्थन में आ सकते हैं।

शरद पवार गुट ने जारी की थ्री-लाइन व्हिप, 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सभी सांसदों की लोकसभा हाजिरी अनिवार्य

परिसीमन बिल पर महाराष्ट्र से लगेगी मोदी सरकार की नैया पार! उद्धव-शरद पवार के बाद कांग्रेस पर बीजेपी की नजर

संसद का विशेष सत्र कब और कौन बुलाता है? 6 महीने के नियम से लेकर विशेष बैठक तक, समझें संविधान का पूरा गणित

दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, सुप्रीम कोर्ट से राहत; नरेश बाल्यान को MCOCA केस में मिली जमानत

महिला आरक्षण बिल पर सरकार का नंबर तैयार, NCP(SP)-JMM-DMK-BJD के समर्थन मिलने की बात आ रही सामने