बसपा प्रमुख मायावती (फाइल फोटो) 
देश

कांशीराम को भी भारत रत्न, बसपा प्रमुख मायावती ने की मांग

साक्षी सिंह

लखनऊ: केंद्र द्वारा हाल ही में कर्पूरी ठाकुर, लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, एमएस स्वामीनाथन और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के ऐलान के बाद बसपा यानी बहुजन समाज पार्टी की प्रुमख मायावती (Mayawati) की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कांशीराम (Kanshi Ram) के लिए भी भारत रत्न की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट भी किया है।

दलित शख्सियतों की उपेक्षा सही नहीं

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने इस संबंध में दो पोस्ट किया है। एक पोस्ट में उन्होंने कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग करते हुए ट्वीट किया कि हम हाल ही में भारत रत्न दिए जाने का स्वागत करते हैं, लेकिन इस संबंध में दलित शख्सियतों की उपेक्षा सही नहीं है।

मायावती ने ट्वीट में लिखा, "बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर (Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar) को लम्बे इंतजार के बाद श्री वी पी सिंह जी की सरकार द्वारा भारतरत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। उसके बाद दलित व उपेक्षितों के मसीहा मान्यवर श्री कांशीराम जी का इनके हितों में किया गया संघर्ष कोई कम नहीं। उन्हें भी भारतरत्न से सम्मानित किया जाए।"

ग्रामीण रोजगार योजना: शिकायतों के निपटारे की समयसीमा तय, 15 दिन में करना होगा समाधान

BJP की पद यात्रा में बरसे अमित शाह, बोले तेलंगाना से कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है

Cyclone का नाम कैसे पड़ता है, जानें मुरासु का नाम किस देश ने रखा और क्यों ?

ना सुप्रिया सुले बोलीं, ना ही संजय राउत... राहुल गांधी हमेशा करते हैं महाराष्ट्र की उपेक्षा, नवनाथ बन का हमला

700% किराया बढ़ने की दलील पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- मत करिए हवाई यात्रा