ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 AI Generated Image
देश

BRICS Summit 2026 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी

BRICS Summit 2026 LIVE Updates: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत पहुंच गए हैं। PM नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया और मलेशिया के नेताओं के साथ अहम बैठक की।

प्रिया जैस

BRICS Summit 2026 LIVE Key Events: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज भारत पहुंच चुके है। आज शाम 5.45 बजे वे पीएम नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे। भारत सरकार के सूत्रों के अनुसार, आज प्रधानमंत्री मोदी की इथियोपिया और मलेशिया के साथ हुई द्विपक्षीय बैठकों ने इन देशों के साथ भारत के रिश्तों को एक नई दिशा दी है। दोनों देशों ने भारत के साथ मज़बूत रक्षा सहयोग की इच्छा जताई। इसमें संयुक्त रूप से कर्मियों की ट्रेनिंग और भारत से रक्षा उपकरणों की खरीद पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने भारतीय उद्योग और निवेश का स्वागत किया। इथियोपिया ने खास तौर पर भारतीय माइनिंग कंपनियों का स्वागत किया। मलेशिया के साथ सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में मौकों पर भी चर्चा हुई।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से जुड़ी हर बड़ी खबर, नेताओं की मुलाकातों और सभी ताजा अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें....

BRICS Xi Jinping Speech: 2:45 मिनट पर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बोलेंगे शी जिनपिंग

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। ब्रिक्स सम्मेलन में 2:45 बजे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग देशों को संबोधित करेंगे।

BRICS Summit Live: संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आज संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बन गई है। शाम 4 बजे संयुक्त घोषणापत्र आएगा।

BRICS Ethiopian PM Abiy Ahmed Ali: इथियोपिया ने भारत के साथ साझेदारी को दिया बढ़ावा

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। उन्होंने ट्वीट किया, "भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर और भारत-इथियोपिया साझेदारी को मजबूत करने पर विचार-विमर्श करके बहुत खुशी हुई। हमारी बातचीत रक्षा सहयोग, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, क्षमता निर्माण, माइनिंग और COP32 की दिशा में हमारी साझेदारी को बढ़ाने पर केंद्रित रही। इन क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने और हमारे लोगों के लिए नए अवसर पैदा करने की अपार संभावनाएं हैं। भारत और इथियोपिया के बीच गहरे ऐतिहासिक संबंध, लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक जुड़ाव और लोगों के बीच मजबूत रिश्ते हैं। फिर भी, हमारे दोनों देशों के बीच मौजूद संभावनाओं का अभी भी पूरी तरह से उपयोग नहीं हो पाया है। मेरा मानना ​​है कि हमारे साझा इतिहास और सद्भावना को एक अधिक महत्वाकांक्षी और पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी में बदलने का सही समय आ गया है, जो टेक्नोलॉजी, कौशल, निवेश, सतत विकास और लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित हो।"

BRICS Summit Masoud Pezeshkian: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

दिल्ली में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। पेजेशकियान ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की बैठकों में शामिल होंगे।

BRICS Summit Live: पीएम नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया और मलेशिया के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

भारत सरकार के सूत्रों के अनुसार, आज प्रधानमंत्री मोदी की इथियोपिया और मलेशिया के साथ हुई द्विपक्षीय बैठकों ने इन देशों के साथ भारत के रिश्तों को एक नई दिशा दी है। दोनों देशों ने भारत के साथ मजबूत रक्षा सहयोग की इच्छा जताई। इसमें संयुक्त रूप से कर्मियों की ट्रेनिंग और भारत से रक्षा उपकरणों की खरीद पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने भारतीय उद्योग और निवेश का स्वागत किया। इथियोपिया ने खास तौर पर भारतीय माइनिंग कंपनियों का स्वागत किया। मलेशिया के साथ सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में मौकों पर भी चर्चा हुई।

BRICS Summit Live: पीएम नरेंद्र मोदी की अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के साथ बैठक  

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

Xi Jinping BRICS Summit: पालम एयरपोर्ट पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत  

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग BRICS समिट 2026 में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे। पालम एयरपोर्ट पर चीन का विमान उतरा। आज बाद में प्रधानमंत्री मोदी की चीनी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक होनी है।

Xi Jinping BRICS Summit: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत पहुंचे  

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंच गए है। आज वे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 5.45 बजे वे पीएम नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे।

PM मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से की मुलाकात, व्यापार, रक्षा और डिजिटल सहयोग पर बड़ी चर्चा

BRICS Summit: वर्ल्ड लीडर से पीएम मोदी की मुलाकात का दौर, चीन के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

टीएमसी के नाम और चिन्ह विवाद पर आज आ सकता है फैसला, दिल्ली में चुनाव आयोग की दोनों गुटों के साथ बैठक

J&K Terror Probe: NIA की कश्मीर में 7 जगहों पर छापेमारी, पाकिस्तान लिंक और OGW नेटवर्क की जांच तेज