BRICS Summit Live Updates: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का रविवार को दूसरा और अंतिम दिन है। विदेशी मेहमानों के लिए आज के दिन भी भारत मंडपम सजकर तैयार है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आज 10 बजे सभी देशों का फोटो सेशन होगा और सम्मलेन में सभी ब्रिक्स देशों के बीच बैठक होगी। यह सम्मेलन शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुआ था। सभी ब्रिक्स देशों के समर्थन से कल 'नई दिल्ली घोषणापत्र 2026' जारी किया गया। इस घोषणापत्र में ब्रिक्स देशों ने अंतरराष्ट्रीय विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए आपसी बातचीत, परामर्श और कूटनीतिक प्रयासों के अपने संकल्प को दोहराया।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से जुड़ी हर बड़ी खबर, नेताओं की मुलाकातों और सभी ताजा अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें....
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन वर्ल्ड लीडर्स भारत मंडपम पहुंच रहे है। भारत मंडपम में ब्रिक्स समिट में शामिल देशों के लीडर्स की फैमिली फोटो ली जाएगी।
ब्रिक्स समिट को देखते हुए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें 22 जगहों पर डायवर्जन और 35 से ज्यादा सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही को रेगुलेट करने की जानकारी दी गई।
भारत की मेजबानी में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में कूटनीति, विश्व अर्थव्यवस्था और ग्लोबल साउथ की बदलती भूमिका का बड़ा मंच तैयार हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स को किसी देश के खिलाफ गठबंधन नहीं, बल्कि विश्व की निर्णय प्रक्रिया में विकासशील देशों की भूमिका बढ़ाने की मांग की। वहीं रूस और ईरान ने वैकल्पिक अर्थव्यवस्था पर जोर दिया।
दिल्ली केभारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का दूसरा और आखिरी दिन चल रहा है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं और अंतिम जांच-पड़ताल की जा रही है। देखें भारत मंडपम के दृश्य।
ब्रिक्स समिट से पहले दिल्ली भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कई जगहों पर पुलिस की तैनाती, डॉग स्क्वॉड से जांच, बैरिकेडिंग और गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। होटल ली मेरिडियन के आस-पास भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और अधिकारी पूरी सतर्कता बरत रहे हैं।
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का रविवार को दूसरा और अंतिम दिन है। विदेशी मेहमानों के लिए आज के दिन भी भारत मंडपम सजकर तैयार है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।