MiG-29 विमान क्रेश (फोटो सोर्स वीडियो)  
देश

आगरा में वायुसेना का विमान क्रैश, जमीन पर गिरते ही MiG-29 में लगी आग, पायलट सेफ

आगरा में सोमवार को एक वायुसेना का विमान MIG-29 क्रैश होकर खाली खेत में जा गिरा। विमान के जमीन पर गिरने के बाद ही इसमें आग लग गई। हालांकि इससे पहले पायलट और को-पायलट ने कूदकर अपनी जान बचा ली थी।

विकास कुमार उपाध्याय

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आगरा में वायुसेना का विमान क्रैश हो गया है। अब तक के आई जानकारी के मुताबिक विमान क्रैश होकर जमीन पर गिरा, इसके तुरंत बाद विमान में आग लग गई।

बता दें, विमान खाली खेत में गिरा था, जमीन पर गिरते ही विमान में भयंकर आग लग लगी। बताया जा रहा है कि विमान में पायलट समेत 2 लोग मौजूद थे। हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

यहां देखिए कैसे धू-धू कर जल रहा विमान 

पायलट समेत दो लोगों ने खेत में कूदकर बचाई जान

रक्षा अधिकारियों ने वायुसेना के इस MiG-29 विमान में आग लगने की घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय वायुसेना के पायलट समेत दो लोगों ने खेत में कूदकर जान बचाई है। वायुसेना के इस विमान की पहचान MiG-29 लड़ाकू विमान के रूप में हुई है।

यह लड़ाकू विमान पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और अभ्यास के लिए आगरा जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। घटनास्थल से मिली वीडियो फूटेज और तस्वीरों में जलते हुए फाइटर जेट के पास लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। अधिकारियों ने बताया है कि इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

यह पहली बार नहीं हुआ है कि MiG-29 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इससे पहले 2 सितंबर को राजस्थान के बाड़मेर में एक MiG-29 लड़ाकू विमान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। उस समय भी दुर्घटना से पहले पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में कामयाब रहा था।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा