PTI Photo 
देश

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा को मिली नई जिम्मेदारी, भारत पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया

शुभम सोनडवले

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता संबित पात्रा (BJP spokesperson Sambit Patra) को बुधवार को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने भारत पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष (chairman of India Tourism Development Corporation) नियुक्त किया।

आधिकारिक आदेश के अनुसार कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने पर्यटन मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मान लिया है कि भारत पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के पद को अलग-अलग कर अध्यक्ष आईटीडीसी और प्रबंध निदेशक आईटीडीसी कर दिया जाए। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जीकेवी राव आईटीडीसी के प्रबंध निदेशक का पद संभालेंगे।

आदेश में कहा गया, "एसीसी ने पर्यटन मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मान लिया है कि भारत पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के पद को अलग-अलग कर अध्यक्ष आईटीडीसी और प्रबंध निदेशक आईटीडीसी कर दिया जाए। डॉ संबित पात्रा की नियुक्ति अंशकालिक गैर-कार्यकारी निदेशक और आईटीडीसी के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन वर्ष की अवधि के लिए,या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी होगी।" (एजेंसी)

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि