कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा फाइल फोटो सोर्स-सोशल मीडिया
देश

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है

Pawan Khera Targets BJP-RSS: पटना में खरगे द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद राजनीति गरमा गई है। बीजेपी बयान की निंदा कर रही है तो वहीं पवन खेड़ा खरगे का बचाव करते नजर आ रहे हैं।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान से मचा सियासी घमासान

  • पवन खेड़ा ने किया मल्लिकार्जुन खड़गे का बचाव, बोले BJP-RSS कर रही अपमान

  • खरगे के बयान पर बीजेपी ने किया पलटवार बोली अमर्यादित भाषा का कांग्रेस अध्यक्ष ने किया प्रयोग

Pawan Khera Hits Out, Alleges Insult To Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर खड़गे के साथ अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है। खेड़ा ने दावा किया कि यह दूसरी बार है, जब खड़गे को निशाना बनाया गया है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी सवाल उठाए।

पवन खेड़ा ने कहा कि इससे पहले उत्तराखंड में खड़गे के साथ कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान एक तथाकथित शुद्धिकरण अनुष्ठान किया गया, क्योंकि खड़गे दलित समुदाय से आते हैं।

बिहार में बयान को लेकर विवाद

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा के मुताबिक, बिहार में जब मल्लिकार्जुन खड़गे भाषण दे रहे थे, तब भाजपा के एक कार्यकर्ता ने कथित तौर पर कहा कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे, भले ही उनके पिता भी आ जाएं।

पवन खेड़ा के अनुसार, इस टिप्पणी के जवाब में खड़गे ने पलटवार करते हुए कहा कि मोदी जरूर जाएंगे और उनके पिता भी जाएंगे। खेड़ा ने इस संदर्भ में संघ और मोहन भागवत को मोदी का वैचारिक मार्गदर्शक बताया।

मोदी-शाह पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बार-बार अपमान किया जा रहा है और इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अमित शाह का इशारा है। उन्होंने कहा कि देश इस तरह के व्यवहार को कभी माफ नहीं करेगा और जनता पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही है।

खेड़ा के बयान से भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। एक ओर कांग्रेस इस मामले को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान और सामाजिक समानता से जोड़ रही है, वहीं दूसरी ओर खड़गे की टिप्पणी को लेकर भाजपा की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

खरगे के बयान पर बीजेपी का पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान की निंदा करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इससे राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा खरगे की भाषा अमर्यादित थी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री और उनके परिवार को लेकर लगातार अनुचित टिप्पणियां कर रहे हैं।

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO

अनंत सिंह की RJD में एंट्री होगी? छोटे सरकार पर तेजस्वी करेंगे फैसला, बिहार में सियासी हलचल तेज