बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
देश

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया फरमान, महाराष्ट्र के नेताओं से कहा अजित पवार का करें सम्मान

गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में सफर किया तो वहीं शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मुंबई पहुंच गए।

आकाश मसने

मुंबई:  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी में मंथन और बैठकों का दौर शुरू हो गया हैं। दिल्ली के नेताओं के दौड़ इन दिनों महाराष्ट्र की ओर हैं। हर दिन कोई न कोई बीजेपी के बड़ा नेता महाराष्ट्र का दौरा कर रहा है। महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मुंबई में डेरा डाल कर बैठे हैं। वहीं सह प्रभारी व केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी लगातार महराष्ट्र का दौरा कर रहे हैं।

गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में सफर किया तो वहीं शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मुंबई पहुंच गए। गणेश दर्शन के लिए मुंबई आए नड्डा और यादव ने 'एक पंथ दो काज' वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए बीजेपी के प्रमुख नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करने के लिए अहम बैठक भी कर डाली।

विधानसभा चुनाव पर किया मंथन

गणेश दर्शन के बाद नड्डा ने बीजेपी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करके विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया। उन्होंने सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन के संबंध में भी मार्गदर्शन किया। बैठक में नड्डा के अलावा फडणवीस, भूपेंद्र यादव, सांसद पीयूष गोयल पूर्व मंत्री रावसाहेब दानवे, चंद्रशेखर बावनकुले, पंकजा मुंडे, आशीष शेलार, राष्ट्रीय समन्वय मंत्री शिव प्रकाश भी मौजूद थे। नड्डा इसके उपरांत 'लालबाग के राजा, चिंचपोकली के चिंतामणि और फिर बांद्रा-पश्चिम में मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार के गणपति मंडल में स्थापित भगवात गणपति के भी दर्शन करने पहुंचे।

अजित से सामंजस्य बनाने का निर्देश

बताया जा रहा है कि अपनी इस यात्रा के दौरान नड्डा ने महायुति के नेताओं को उप मुख्यमंत्री अजित पवार और उनकी पार्टी के नेताओं से सामंजस्य बनाने के शीर्ष नेतृत्व का फरमान भी सुनाया। विधानसभा चुनाव पास होने के कारण शीर्ष नेतृत्व ने अजित समर्थक नेताओं की आलोचना, टिप्पणी आदि करने से बचने का संदेश नड्डा के जरिए महाराष्ट्र बीजेपी और महायुति में शामिल शिवसेना (शिंदे) गुट के नेताओं को भेजा है। शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि अजित पवार की एनसीपी की आलोचना से महायुति का नुकसान होगा। इसलिए स्थानीय स्तर के विवादों से बचने और महायुति में एकजुटता बनाए रखने को कहा है।

पहले शाह ने किया दौरा

बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अश्विनी वैष्णव और भूपेंद्र यादव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर मुंबई आए थे। महाराष्ट्र के सबसे बड़े त्योहार गणेशोत्सव के दौरान 8 सितंबर को मुंबई पहुंचे शाह ने सीएम शिंदे के वर्षा बंगले, डीसीएम फडणवीस के सागर बंगले और लालबाग के राजा के अलावा आशीष शेलार के गणपति पंडाल में भगवान गणेश के दर्शन किए थे। इसके अलावा शाह ने पहले सीएम शिंदे और फडणवीस के साथ तथा बाद में महाराष्ट्र बीजेपी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करके विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया था। शाह ने उस दौरान सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए थे।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट