बीजेपी का झंडा सोर्स- IANS
देश

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Loktantra Bachao, Arajakta Hatao Padyatra: बीजेपी देशभर में कांग्रेस के खिलाफ पदयात्रा निकालने की तैयारी कर रही है। इस यात्रा में केंद्रीय नेतृत्व भी शामिल होगा।

नितिन कुमार राय

Highlights:

  • बीजेपी 28 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकालेगी

  • भाजपा अभियान के तहत देशभर में पदयात्रा निकालेगी

  • केंद्रीय नेतृत्व पदयात्रा में शामिल होंगे

BJP Padyatra On 28 October: भारतीय जनता पार्टी बुधवार को अपने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत देशभर में पदयात्रा आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों में पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अपने-अपने क्षेत्रों में शामिल होने की उम्मीद है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दिल्ली में होने वाली पदयात्रा में हिस्सा लेंगे, जो चांदनी चौक इलाके में आयोजित की जाएगी।

सीएम रेखा गुप्ता भी शामिल होंगी

राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली इस पदयात्रा में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है।

भाजपा यह यात्रा विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए निकाल रही है। विपक्ष लगातार चुनाव आयोग की कार्यशैली को लेकर बीजेपी को घेर रहा है।

दिल्ली में, यह पदयात्रा दोपहर 2 बजे लाल किले से शुरू होकर चांदनी चौक स्थित टाउन हॉल की ओर जाएगी। इस पदयात्रा में 15,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

झूठा नैरेटिव को उजागर करेगी

भाजपा का लक्ष्य इन कार्यक्रमों के जरिए विभिन्न राज्यों में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट करना है। वरिष्ठ नेताओं के इन पदयात्राओं में शामिल होने से पार्टी के अभियान को मजबूती मिलेगी और वे जनता तक अपनी बात पहुंचा सकेंगे।

इस यात्रा को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के माध्यम से भाजपा प्रदेशभर में जनता के बीच जाकर कांग्रेस के झूठ और फेक नैरेटिव को तथ्यों के साथ उजागर करेगी।

जानकारी के अनुसार, पदयात्राओं और जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से बीजेपी जनता को जागरूक करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और प्रदेश में सुशासन के प्रति जनविश्वास को और मजबूत करेगी।

इंडिया गठबंधन की रैली की तैयारी

एक ओर बीजेपी पदयात्रा निकालने की तैयारी कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली की तैयारी हो रही है। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल 1 नवंबर को इस रैली के साथ अपनी शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। इस दौरान चुनाव आयोग की कार्यशैली और वोट चोरी के कथित मुद्दों पर घेरा जाएगा।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल