भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी  
देश

राहुल के आरोपों पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार, 'यह उनकी निरंतर असफल लॉन्चिंग की छटपटाहट है...'

Sudhanshu Trivedi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के द्वारा लगाए गए आरोपों पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष की मर्यादा को तार-तार किया है।

पूजा सिंह

National Spokesperson Sudhanshu Trivedi : बीजेपी सांसद औरभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया है। सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि, 'राहुल गांधी की 'निरंतर असफल लॉन्चिंग के प्रयास में यह छटपटाहट एक और कोशिश है। चुनाव आयोग पर लगाए गए राहुल गांधी के आरोपों को गलत ठहराया और कहा कि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की मर्यादा को तार-तार किया है।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर कथित रूप से 'वोट चोरी' करने के आरोप लगाए थे। इस पर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी सवाल उठा रहे हैं कि, 'राहुल गांधी ने एक लाख फर्जी वोटर्स की बात कही, अगर यह चुनाव आयोग का डेटा नहीं है, तो उन्हें उन 1 लाख वोटर्स की जानकारी कहां से मिली। आगे उन्होंने सवाल पूछा कि, 'राहुल गांधी सिर्फ एक ही सीट को लेकर इतने सेलेक्टिव क्यों हो गए हैं? वह बेंगलुरु सेंट्रल की सिर्फ उस सीट को दिखा रहे हैं, जहां भाजपा आगे थी। उन्होंने चामराजपेट और शिवाजीनगर सीटों के बारे में बात क्यों नहीं की, जहां कांग्रेस को 60 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले थे?'

कांग्रेस पर साधा निशाना

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, 'कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है, फिर भी मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं कर रहे हैं? कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्यों प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की? भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि शायद मल्लिकार्जुन खड़गे इसलिए प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर रहे, क्योंकि उन्हें हकीकत पता है। उन्होंने आरोप लगाए कि विदेशी घुसपैठियों की तरफ से विपक्षी दलों द्वारा भारत के लोकतंत्र पर डाका डालने का प्रयास किया जा रहा है।

राहुल गांधी पर लगाए आरोप

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, 'कांग्रेस और विपक्षी दल भारत विरोधी विदेशी शक्तियों के साथ हॉबनोबिंग के शक के दायरे में पहले से हैं। राहुल गांधी के विदेश में भारत विरोधी एनजीओ और नेताओं से मिलने के प्रमाण पहले से हैं। वह मार्च 2023 में विदेश से सीधे भारत में हस्तक्षेप की गुहार लगाते हुए भी नजर आए थे।'

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट