सोनिया गांधी, कंगना रनौत सौजन्य-IANS
देश

BJP सांसद कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में FIR, सोनिया गांधी पर की थी टिप्पणी, BNS की धाराओं में दर्ज हुआ केस

Kangana Ranaut FIR: हिमाचल प्रदेश के शिमला में बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर सोशल मीडिया पर गांधी परिवार के सदस्यों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है।

प्रिया जैस

Kangana Ranaut Gandhi Family Post: हिमाचल प्रदेश के शिमला में पुलिस ने बीजेपी की लोकसभा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर गांधी परिवार के सदस्यों को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक पोस्ट किए थे।

यह मामला शिमला के रहने वाले कैप्टन अतुल शर्मा (रिटायर्ड) की ओर से दी गई एक औपचारिक आपराधिक शिकायत के आधार पर बोइलोगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। उन्होंने 10 नवंबर को किए गए कंगना रनौत के सोशल मीडिया पोस्ट की एक तय समय-सीमा के भीतर जांच कराने की मांग की है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 353 के तहत दर्ज किया गया है।

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर की टिप्पणी

अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की जीवनी को लेकर कई सवाल उठाए थे। कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गांधी परिवार से जुड़ी घटनाओं पर तंज कसा। कंगना ने सोनिया गांधी की जीवनी को एक "सेल्फ-गोल" बताया और कहा कि राहुल गांधी को "सेल्फ-गोल करने का हुनर" अपनी मां से विरासत में मिला है।

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए ये बातें कहीं। उन्होंने राजीव गांधी की मौत, मेनका गांधी का परिवार से अलग होना और सोनिया गांधी की नागरिकता जैसे मुद्दों का जिक्र किया। इसके अलावा, उन्होंने बिना कोई सबूत दिए स्विस बैंक खातों को लेकर भी आरोप लगाए।

कंगना रनौत ने पोस्ट में क्या लिखा?

अपनी पहली स्टोरी में कंगना ने लिखा, "सोनिया गांधी की जीवनी एक तरह का 'सेल्फ-गोल' है। इसमें वह बताती हैं कि राजीव गांधी की मौत के दिन, उन्होंने थकान और सुस्ती का बहाना बनाकर उनके साथ जाने से खुद को कैसे बचा लिया। तो अब हमें पता चल गया है कि राहुल गांधी को 'सेल्फ-गोल' करने का हुनर ​​कहां से मिला है। यह उन्हें अपनी मां से विरासत में मिला है।"

अगली स्टोरी में उन्होंने लिखा, "राजीव गांधी, सोनिया गांधी के पास वापस लौटने के लिए सिर्फ एक शर्त पर राजी हुए थे: मेनका गांधी को घर छोड़ना होगा। यह मेनका के लिए एक बड़ा झटका था। दिलचस्प बात यह है कि ठीक इसी समय संजय गांधी की मौत के बाद सोनिया गांधी ने भारतीय नागरिकता लेने का फैसला किया, जबकि वह पहले से ही 15 सालों से भारत में रह रही थीं।"

राजीव गांधी को राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं थी

कंगना ने यह भी बताया कि मेनका गांधी के अनुसार, वह और इंदिरा गांधी दोनों ही किसी तीसरे पक्ष की साजिश का शिकार हुई थीं। उन्होंने लिखा, "वह तीसरा व्यक्ति कौन था? 22 साल की विधवा मेनका से कहा गया कि उन्हें घर छोड़ना होगा, और उन्हें बाकी लोगों के साथ एक ही मेज पर बैठने तक की इजाजत नहीं दी गई।

सोनिया गांधी अपनी जीवनी में दावा करती हैं कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि विपक्ष में मेनका के दोस्त थे। लेकिन हर कोई जानता है कि राजीव गांधी को राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं थी और उन्होंने खुलकर यह बात कही थी कि उन्हें जबरदस्ती प्रधानमंत्री बनाया गया है। तो फिर, कौन चाहता था कि मेनका घर से बाहर चली जाएं?"

सोनिया गांधी सबसे अमीर महिला कैसे बन गईं?

कंगना रनौत ने लिखा, "वह 1991 तक दुनिया की सबसे अमीर महिला कैसे बन गईं, जबकि उन्होंने अपने पूरे जीवन में एक पैसा भी नहीं कमाया था? खबरों के अनुसार, उनके नाम पर स्विस खातों में दो अरब डॉलर से ज्यादा की रकम जमा थी। वाह! परिवार के सभी सदस्यों की मौत के बाद, यह कथित तौर पर गरीब इतालवी विधवा जो सहानुभूति बटोरती थीं अचानक अरबपति कैसे बन गईं? उनकी जीवनी में इस बात का जिक्र क्यों नहीं है?"

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में 26 लोगों की मौत

कौन हैं अवीवा बेग, जो सोनिया गांधी की किताब से आईं सुर्खियों में? रायहान वाड्रा से है खास रिश्ता

SIR में नाम कटा तो CJP उठाएगी आवाज, प्रभावित मतदाताओं के लिए जारी किया विशेष फॉर्म

BCCI की अंडर-19 महिला क्रिकेटर ने की आत्महत्या, परिवार का आरोप- दो युवक कर रहे थे परेशान

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, दिल्ली-पंजाब-हरियाणा और UP समेत इन राज्यों में बारिश के आसार